मध्यप्रदेश

रतलाम चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन रेलवे अस्पताल को भी देगा 17 लाख का स्वनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट,रेल प्रशासन के मांग- पत्र पर विधायक चेतन्य काश्यप की घोषणा

 

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

चेतन्य काश्यप फाउण्डेशन के अध्यक्ष, प्राणवायु संबल अभियान के प्रणेता एवं रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप को रेलवे ने मांग पत्र सौंपा| इसमें बदनावर रोगी कल्याण समिति को काश्यप स्वीटनर्स लिमिटेड द्वारा 17 लाख का जो स्वनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट भेंट किया गया है, वैसा ही प्लांट रेलवे अस्पताल को भी देने का आग्रह किया गया

एडीआरएम के.के. सिन्हा द्वारा सौपे गए इस मांग पत्र पर श्री काश्यप ने जल्द ही अपने फाउंडेशन से रेलवे अस्पताल को ऑक्सीजन प्लांट भेंट में देने की घोषणा की

 

इस दौरान सीनियर डीओएम अजय ठाकुर, पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद् के मण्डल मंत्री शिवलहरी शर्मा, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाईज युनियन के मण्डल मंत्री मनोहरसिंह बारठ, सहायक मण्डल मंत्री नरेन्द्रसिंह सोलंकी एवं जेडआरयूसीसी सदस्य गौरव अजमेरा सहित भाजपा पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close