कारों की आपस में भीषण भिड़ंत बाप बेटी की मौत

नोगांव थाना क्षेत्र के दोरिया गांव के पास नेशनल हाईवे75 पर भीषण सड़क हादसा होने से दर्जनों लोग घायल हो गए बताया जा रहा है कि दो तेज रफ्तार कार आमने सामने टकरा गई जिसमें बिजाबर के राज श्री गुटका व्यापारी दिलीप गुप्ता की मौके पर मोत हो गई वह अपने परिवार के साथ शिफ्ट गाड़ी M P 16 LB 3155 से ओरछा शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी दोरिया के पास सामने से आ रही टवेरा गाड़ी MP 04 CH 5589 से जोरदार टक्कर हो गई यह टवेरा कार राठ से गोदी कार्यक्रम में शामिल होकर वापिस भोपाल जा रही थी इस घटना में मृतक दिलीप की पत्नी दीप्ति गुप्ता उम्र45 और उनकी बेटी तानिया 6 वर्ष घायल हो गई हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान तानिया की मौत हो गई वही दीप्ति गुप्ता को झाँसी रेफर कर दिया गया है इस दर्दनाक हादसे को लेकर व्यापारी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई है


