Uncategorized

लीजिए आपका मान बढ़ गया…अब कोरोना की जंग में इंदौर को विजय बनाइये

स्वास्थ्य अधिकारी व जिलाधीश के बीच हुए विवाद का हुआ अन्त...

इन्दौर से वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप जोशी की कलम से…
By Rohit Kumar ojha
लीजिए आपका मान बढ़ गया…अब कोरोना की जंग में इंदौर को विजय बनाइये
स्वास्थ्य अधिकारी व जिलाधीश के बीच हुए विवाद का हुआ अन्त…
अब जिताये इंदौर को
कोरोना संक्रमण की महामारी से दोजार हो रहे इंदौर शहर में एक ऐसे विवाद में नाहक तूल पकड़ लिया जिसका ना तो मतलब था और ना विवाद का समय उचित था। काम में कोताही बरतने वाली जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूर्णिमा गाडरिया को कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा लगाई गई लताड़ जिले के समस्त शासकीय चिकित्सकों की नाराजी का सबब बन गई। कलेक्टर को हटाने की मांग के साथ हड़ताल का आव्हान हो गया और शुक्रवार को कोई काम पर भी नहीं पहुंचा। कोरोना महामारी के संकट में यह कैसी कर्तव्य परायणता थी जिसमे मरीजों का इलाज तो दूर अतिमहत्वपूर्ण माने जाने वाले वैक्सीनेशन का काम भी ठप्प हो गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री उषा ठाकुर और संभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निवेदन को भी डॉक्टर्स ने अमान्य कर दिया। बहरहाल नागरिकों के हित को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सिंह ने खुद खेद व्यक्त कर मामले का पटाक्षेप कर दिया। कलेक्टर द्वारा खेद व्यक्त करने के बाद हड़ताल भी समाप्त हो गई और सब काम पर लौट आए।
*हो सके तो अपनी छबी को भी सुधारना*
चौबिस घंटे में जो कुछ हुआ उससे एक बात तो साफ हो गई कि कलेक्टर की डांट से डॉ पूर्णिमा जितनी आहत हुई उससे ज्यादा पीड़ा उन डॉक्टर्स ने जाहिर की जिन्हें शायद ऐसे मौके की तलाश थी। अपने थोथे सम्मान के लिए अस्पतालों के बिस्तरों पर छापी पकड़ कर एक एक सांस के लिए तड़प रहे मरीजों को छोड़ दिया,
यही नही अस्पतालों के दालानों में अपने इलाज के इंतजार में बैठे निरिह मरीजों को भी नजर अंदाज कर दिया। मान अपमान की बात करने और लड़ने के मौके तो जीवन भर मिलेंगे पहले लोगों का जीवन तो बचाए जिनकी आस आप लोगो पर टिकी है…
बीते चौबिस घंटे में सोशल आपको पता ही होगा कि मीडिया पर यह विवाद खूब जोरशोर से चला है। इस विवाद में नब्बे प्रतिशत लोग कलेक्टर के पक्ष में खड़े हो गए। इसका यह मतलब कतई नहीं है कि  डॉक्टर्स की कर्तव्य परायणता या सेवा भावना पर कोई शक है। वो क्या है कि गलत समय पर कही गई, सही बात भी गलत साबित हो जाती है। बहरहाल कोशिश करना ऐसी छबि बनाने की, कि जब वक्त पड़े तो शहर के बाशिंदे आपके लिए ना सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि सड़कों पर उतर आए।
*लीजिए आपका मान बढ़ गया….अब कोरोना की जंग में इंदौर को विजय बनाइये….*
कुछ दिन समझोता कीजिए
*शिकायत नहीं…..*
कुछ दिन सम­झदारी दिखाइये
*गुस्सा नहीं…..*
————————————–
*दिवाकर न्यूज* पर इन्दौर से खबरों के लिए संपर्क करें…
इन्दौर जिला ब्यूरो प्रमुख : सतीश शर्मा,  मो.9806811884
————————————-

Related Articles

Back to top button
Close
Close