मध्यप्रदेश

गुना । विगत ढेड़ माह से कोरोना कर्फ्यू के दौरान सभी दुकाने बन्द थी और अब दुकाने खोलने के लिए नई गाइड लाइन जारी हुई

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपील सभी को तीसरी लहर के आने से पहले कुछ सावधानियां रखना अति आवश्यक है

गुना से विजय ओझा की रिपोर्ट

विगत एक ढेड़़ माह से आप और हम कारोना महामारी जैसी विषम परिस्थिति से जूझ रहे थे। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिये जिले में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया, जिसमें सभी के काम धंधे बंद हो गये और हमें अपने घरों में कैद होना पढ़ा, जिससे आपको कई परेशानियों का समना करना पढ़ा है। इस कोरोना से जंग लड़ते हुये आज गुना जिला उस दहलीज पर आ चुका है जहां से हम धीरे-धीरे अपने क्षेत्र को सामान्य करने की ओर बढ़ रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं जिले में कुछ समय से कोरोना कर्फ्यू का दौर रहा है, आप लोगों के सहयोग से हमने इस कोरोना कर्फ्यू का सफलता पूर्वक पालन करवाया है। इसमें मुझे बहुत खुशी है कि आप सभी गुना वासियों का हमें पूरा सहयोग प्राप्त हुआ। हो सकता है कि कहीं न कहीं पुलिस की कोई त्रुटी भी रही हो, जिसे आप लोगो ने नजर अंदाज किया और पुलिस का पूरा सहयोग किया। हमारे पुलिस के अधिकारी कर्मचारी लगातार सड़कों पर रहकर इस कोरोना कर्फ्यू का पालन करवा रहे थे और आप सभी ने भी अपने-अपने घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन किया है, जिसके नतीजे हमारे सामने हैं कि हम कुछ चुनिंदा जिलों में से हैं जिनको लॉकडाउन में छूट दी जा रही है। मेरा आपसे आग्रह है कि अब हमें आगे और ज्यादा संयम और धैर्य पूर्वक कार्य करना है अभी तक तो हम घरों में थे परंतु अब निकल कर सड़कों, बाजारो आदि पर आयेंगें, जिससे बाजारों में भीड़ होगी, इसमें अब हमें पहले से ज्यादा ध्यान देना होगा हमें अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकलना है, बहुत ज्यादा आवश्यक होने पर ही निकलना है और मास्क अवश्यक रुप से लगायें। विशेष रुप से बच्चों, बुजुर्गोंका ध्यान रखें उन्हें कम से कम निकलने दें और बहुत ज्यादा जरूरी होने पर सावधानियांें के साथ बच्चों, बुजुर्गों को बाहर निकाले अन्यथा उन्हें बाहर ना निकालंे। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग का सभी लोग पालन करें। दुकानों में बहुत ज्यादा की संख्या में प्रवेश ना करें यदि दुकान में ज्यादा लोग हैं, तो दुकान में प्रवेश न करें। बाहर सड़कों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग बहुत ज्यादा आवश्यक है। मेरा हमारे सभी व्यापारी बंधुओ से भी अनुरोध है कि वह अपने-अपने एसोसिएशन के माध्यम से सभी को यह अवगत कराएं और एक प्रोटोकॉल बनाएं जो कि सोशल डिस्टेंसिंग से संबंधित हो, मास्क से संबंधित हो, सेनेटाइजर से संबंधित हो। आपकी दुकान की जितनी कैपेसिटी हो उसके 50 प्रतिशत क्षमता से ही आप लोगों को अंदर लीजिए उससे अधिक अंदर मत आने दीजिये। जैसा कि हम जानते हैं कि ये कोरोना का दूसरा दौर था इसके बारे में इसके आने की पहले चर्चायें चल रही थीं कि यह आने वाला है लेकिन कब आएगा कैसे आएगा ये कोई नहीं जानता था अचानक आया और हम सब ने उसका सामना किया। अब तीसरे दौर की बात चल रही है उसके बारे में भी कोई नहीं जानता कि कब आएगा, कैसे आएगा और क्या होगा। परंतु एक बात जरुर है जो कि पूरे विश्लेषण के साथ निकलकर आ रही है कि कोरोना का तीसरा दौर वहीं आएगा जहां पर सावधानियां नहीं रखी जाएंगी, जहां पर लापरवाही की जाएगी, जहां जो कोरोना का प्रोटोकॉल है उसका पालन नहीं किया जाएगा। चूंकि हमने अभी तक बहुत अच्छा उदाहरण पेश किया है और सभी ने संयम और धैर्य के साथ आज गुना को बहुत अच्छी स्तिथि में लाकर खड़ा किया है। अंत में मेरा पुनः अनुरोध है कि हम इस तीसरी लहर को गुना जिले में नहीं आने देंगे इसके लिये हम अभी से सावधानी रखेंगे। अब आगे लॉकडाउन तो नहीं रहेगा परंतु इसके बावजूद भी हम घरों में तथा के बाहर पूरी सावधानी रखते हुए तीसरी लहर के किसी भी प्रकार के प्रकोप को गुना जिले में नहीं आने देंगे। इसी संकल्प के साथ गुना पुलिस हमेशा आपकी सेवा में तत्पर है और हमेश रहेगी

 

Related Articles

Back to top button
Close
Close