ताजा ख़बरें

विश्व पर्यावरण दिवस के इस उत्सव में अखिल भारतीय भारतीय विद्यार्थी परिषद के समस्त कार्यकर्ताओं ने पिपरई स्वास्थ्य केंद्र पर वृक्षारोपण किया

 

पिपरई से सतपाल यादव की रिपोर्ट

विश्व पर्यावरण दिवस के इस उत्सव में अखिल भारतीय भारतीय विद्यार्थी परिषद के समस्त कार्यकर्ताओं ने पिपरई स्वास्थ्य केंद्र पर वृक्षारोपण किया तथा दूसरे लोगों को पौधे लगाने के लिए जागरूक किया! संयोजक शिवम यादव ने बताया कि प्राकृतिक आपदाएं आने का एकमात्र कारण है पर्यावरण का असंतुलन होना , इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए !पेड़-पौधों ने इस पृथ्वी को रहने लायक बनाया है पेड़ों के अस्तित्व के बिना इस पृथ्वी पर हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते! इसलिए वृक्षारोपण करना अति आवश्यक है सभी को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए! पर्यावरण के इस उत्सव में विद्यार्थी परिषद से संयोजक शिवम यादव , सतपाल यादव, निक्की राजपूत, आकाश यादव, मयूर श्रीवास्तव, जगदीश यादव, अजय यादव, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

Related Articles

Back to top button
Close
Close