ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
पिपलोदा में मनाई बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि,
By Rohit Kumar Ojha
पिपलोदा से एजाज़ शैख़ कि रिपोर्ट
पिपलोदा में मनाई बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि
आजादी के जननायक बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पिपलौदा में अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) कार्यालय पिपलोदा पर अजाक्स, बामसेफ भीम आर्मी आदि सामाजिक संगठनों द्वारा बिरसा मुंडा को याद कर उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया तत्पश्चात अपने संबोधन में अजाक्स के जिला महासचिव श्री अंबाराम बोस ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता सेनानी तथा शोषितो एवं आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा ने एक अमिट छाप छोड़ी महज 24 वर्ष 6 माह 21 दिन की जिंदगी जीने वाले बिरसा मुंडा की छोटी सी जिंदगी में कई आयाम देखने को मिलते हैं एक साधारण किसान परिवार में जन्मे मुंडा जी ने शोषण के खिलाफ अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ आंदोलन कर एक महान स्वतंत्रता सेनानी बन गए! उन्होंने “उलगुलान” चलाया उलगुलान मतलब अंग्रेजों के विरुद्ध आंदोलन करना ! लोगों का उन पर अटूट विश्वास था कि “उनका अंत नहीं; भगवान की मौत नहीं” कार्यक्रम की संबोधित करते हुए अजाक्स के जिला उपाध्यक्ष श्री शंभूलाल मालवीय ने कहा कि बिरसा मुंडा की गणना महान देशभक्तों में की जाती हैं भारत के इतिहास में बिरसा मुंडा एक ऐसे जननायक थे जिन्होंने भारत के आदिवासी समाज की दशा एवं दिशा बदलकर नवीन सामाजिक एवं राजनीतिक युग का सूत्रपात किया ! इस अवसर पर दिनेशकुमार डिंडोरीया तहसील अध्यक्ष अजाक्स पिपलोदा अमरूलाल सोलंकी कार्यकारी अध्यक्ष अजाक्स पिपलोदा पूनमचंद बोस तहसील अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ पिपलोदा और अजाक्स के पूर्व कार्यवाहक जिला अध्यक्ष जगन्नाथ सूर्यवंशी भीमआर्मी के जुझार बोस मोतीलाल मालवीय दिनेश दड़िग अयाना हृदेश राठौर अजाक्स के महासचिव जगदीश परिहार मिश्रीलाल मालवीय मुकेश कुमार मालवीय मदन धमानिया शांतिलाल बोस प्रकाश सोलंकी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे संचालन दिनेशकुमार डिंडोरीया तहसील अध्यक्ष अजाक्स पिपलोदा ने किया तथा आभार अमरूलाल सोलंकी ने माना




