ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

भानपुरा- प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर हजारों की संख्या में पहुंचे पर्यटक

हरियाली अमावस्या के अवसर पर शिवालयों में दर्शन

दीपक रुद्रवाल की रिपोर्ट 

प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर हजारों की संख्या में पहुंचे पर्यटक

हरियाली अमावस्या पर प्राकृतिक पर्यटन स्थल बड़ा महादेव स्थान पर पहुंचा अथाह जनसैलाब रामपुरा गेट से लेकर बड़ा महादेव तक दिन भर में कई बार लगता रहा भारी जाम रेवा नदी के दूसरे छोर से लेकर बड़ा महादेव तक सीमेंट कंक्रीट रोड के दोनों छोर पर वाहनों की लगी लंबी कतारे हरियाली अमावस्या के अवसर पर शिवालयों में दर्शन कर श्रद्धालुओं ने लिये लाभ बड़ा महादेव मार्ग स्थित फूटा गणेश मंदिर पर हुआ भंडारे का आयोजन  हरियाली अमावस्या को लेकर रविवार को क्षेत्र के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर हजारों की तादाद में पर्यटक पहुंचे। विगत दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद बीते दो दिनों से बारिश रुकी होने से एवं मौसम पूरी तरह से सुहाना होने से भारी तादाद में पूरे उत्साह के साथ पर्यटक दोपहिया चारपहिया ट्रैक्टर ट्राली जो भी साधन मिला उसी से प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर पहुंचे। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में शुमार बड़ा महादेव स्थान एवं छोटा महादेव स्थान पर प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने यहां गिरने वाले झरनों का भरपूर लुफ्त उठाने और मौसम का आनंद लेने के साथ ही यह स्थित शिवालयो में दर्शन लाभ एवं अभिषेक कर धर्म लाभ के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक व श्रद्धालु उमड़े। उमड़े जनसैलाब ने बड़ा महादेव स्थान पर लगी दुकानों पर भुट्टे पकौड़ी आइसक्रीम आदि वस्तुओं का भरपूर लुत्फ उठाया। हरियाली अमावस्या पर क्षेत्र के तक्षकेश्वर चतुर्भुजनाथ हिंगलाजगढ़ आदि स्थानों पर भी लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्राकृतिक सौंदर्य को निहारा एवं यहां स्थित शिवालय में पूजा अर्चना कर धर्म लाभ लिया। क्षेत्र की सीमा से लगे राजस्थान क्षेत्र के भवानीमंडी रामगंजमंडी झालावाड सहित क्षेत्र के गरोठ शामगढ़ सुवासरा से लेकर अन्य कहीं जगह से भारी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु यहां पहुंचे। सुबह से ही बड़ा महादेव स्थान के लिए भारी तादाद में पर्यटक पहुंचने लगे यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा इसके चलते नागर माता पुलिया शहीद बड़ा महादेव मार्ग पर कई बार जाम की स्थिति निर्मित होती रही। हरियाली अमावस्या पर सबसे बड़ा जनसैलाब बड़ा महादेव स्थान एवं छोटा महादेव स्थान उमड़ा। बड़ा महादेव मार्ग पर स्थित फूटा गणेश मंदिर पर भंडारे का आयोजन भी हुआ इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे की प्रसादी ग्रहण की। सायंकाल बड़ा महादेव स्थान पर शिव सेवक मंडल के तत्वाधान में अभिषेक पूजन महा आरती और प्रसादी का वितरण किया गया। बड़ा महादेव स्थान पर उमड़े भारी जन सैलाब को लेकर पुलिस प्रशासन नगर रक्षा सुरक्षा समिति नगर के युवाओं ने तथा कई समाजसेवियों ने व्यवस्थाओं को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्माण किया। श्रावणी अमावस्या के अवसर पर भानपुरा नगर में स्थित रेवा नदी शनि मंदिर के समीप स्थित प्राचीन राम भट्ट महादेव मंदिर, नादिया वाली बावड़ी स्थित महादेव मंदिर, धान मंडी बोहरा मोहल्ला स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, नागर माता पुलिया के समीप रेवा नदी के बीच स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अभिषेक पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ लिए। हरियाली अमावस्या के अवसर पर हजारों की संख्या में वाहनों के साथ पहुंचे पर पर्यटकों को देखते हुए व्यवस्थाओ को बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ ही नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों नगर के युवाओं समाजसेवियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी विडंबना बड़ा महादेव छोटा महादेव स्थान पर हजारों की तादाद में दो पहिया चार पहिया वाहन सहित अन्य वाहन जब यहां इकट्ठे होते हैं तो इनके पार्किंग के लिए कहीं भी कोई भी व्यवस्थित जगह नहीं होने से परिवार सहित आने वाले पर्यटकों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यवस्थाएं भी बिगड़ जाती है इसके चलते घटनाएं घटित होने की लगातार संभावनाएं भी निर्मित होती रहती हैं। ऐसे में शासन प्रशासन के साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि ऐसी कुछ जगहों को चिन्हित किया जाए जहां पर वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था हो सके। इसके साथ ही बड़ा महादेव स्थान पर भारी तादाद में परिवारों के साथ पहुंचने वाले पर्यटकों को बैठने की लिए यह कोई व्यवस्थित जगह नहीं मिल पाने से परेशान होते हैं। इसलिए यहां भी पर्यटकों को बैठने के लिए सुलभ व्यवस्थाएं होना आवश्यक है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button
Close
Close