ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

पुष्पराजगढ़-भ्रष्टाचार का गढ़ बना ग्राम पंचायत ऊफरी कला पंचो ने जांच करने की रखी मांग सरपंच सचिव बने जुगलबंदी शासन के पैसे का कर रहे दुरुपयोग बिना परिवाहन मालिक व बिना टिन नबंर के लाखों रूपये के लगे बिल

By Rohit Kumar Ojha

प्रवीण चन्द्रवंशी की रिपोर्ट

भ्रष्टाचार का गढ़ बना ग्राम पंचायत ऊफरी कला पंचो ने जांच करने की रखी मांग सरपंच सचिव बने जुगलबंदी शासन के पैसे का कर रहे दुरुपयोग बिना परिवाहन मालिक व बिना टिन नबंर के लाखों रूपये के लगे बिल

 

राजेन्द्रग्राम। अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत ऊफरी कला में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर पंचायत के पंचों ने सहित ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा व जनपद पंचायत सीईओ देवेन्द्र सोनी के पास लिखित शिकायत कर जांच की मांग कर रहे हैं। शिकायत में बताया गया कि ग्राम पंचायत ऊफरी कला के सरपंच, सचिव प्रेमवती वती बघेल भर्रे शाही रवैया ग्राम पंचायत पर बना रखे हैं ग्राम पंचायत में किसी भी विकास कार्य पर पंचों की सहमति व राय नहीं लिया जाता है। और शासन के पैसे का दुरुपयोग कर अपनी मनमर्जी के हिसाब से गुणवत्ता विहीन कार्य कराया जा रहा है।

ग्रेवल रोड बनाया गया जो अधूरी रह गई

ऊफरी कला ग्राम पंचायत में मुख्य मार्ग से लेकर जंगल की ओर जाने वाले ग्रेवल रोड को सरपंच सचिव के द्वारा अधूरी बनाकर छोड दिया गया जो आज दिनांक तक पूर्ण नहीं हुई ।और ग्रेवल रोड बनाकर शासन के लगभग 14 लाख रुपए राशि का दोहन कर दिया गया जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि 15 ट्रैक्टर मुरूम डालने से रोड बराबर हो जाता। और स्थानीय किसानों को आने जाने में किसी भी दिक्कत का सामना ना करना पड़ता

मिट्टी व मशीनरी प्रयोग से ग्रेवल रोड निर्माण

ऊफरी कला ग्राम पंचायत के पंचो ने बताया कि ग्रेवल रोड पर मिट्टी व मशीनरी के माध्यम के द्वारा निर्माण कराया गया है जबकि पहले बना ग्रेवल रोड ग्रामीणों के लिए सहूलियत था परंतु मिट्टी डालने के कारण ग्रेवल रोड पर रोजाना किसानों के बैल गायों का आवा गमन बनी रहती है जो आज कीचड की मार से लतफत हो रहे हैं। ऊफरी कला ग्राम पंचायत के सैकड़ों किसान इसी ग्रेवल रोड के माध्यम से अपने खेत पहुंचते हैं मिट्टी के प्रयोग के कारण ग्रेवल रोड पर किसानों के घरेलू पशुओं सहित छोटे छोटे बच्चों को चलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रपटा पुल में अनियमितता की अनदेखी कर कराया गया घटिया निर्माण

ऊफरी कला के राहगीरों का कहना है कि जो पुल का निर्माण कराया गया है उसमें बडे बडे बोल्डर पत्थर डालकर बेस के नाम पर निर्माण करा दिया गया और पुल अभि से फटने लगी है जबकि सामग्री का सही ऊपयोग किया गया होता तो यह दसा नही होती किन्तु शासन की राषी का दुरूपयोग कर घटिया पुल का निर्माण करा दिया गया है। जिसकी ग्रामीणों ने जांच करने की मांग रखी है।

सीसी सडक बनी नाम मात्र के लिए अधूरी

सूत्रो मुताबिक बताया गया कि जबसे ऊफरी कला पंचायत में प्रेमबती बघेल सचिव आई है तबसे यहां की दुरदसा बढा दी और जितने भी निर्माण कार्य कराया गया है उनमें सारी बिल कष्ण कुमार मोंगरे के नाम पर बिल लगाया गया है। जबकि उसके पास कोई बेंडर नहीं है और न ही वाहन न ही हार्डवेयर की दुकान है जब बिल लगया गया है तो उस बिल में बकायदा दर्शाया जाता है कि किस जगह और कौन सी निर्माण के लिए विल पास किया जा रहा है किन्तु विल अहरण तो गया है लेकिन दिनांक विल क्रमांक भी नहीं दर्शाया गया जो कष्ण कुमार मोंगरे के नाम पर 5,26500 पांच लाख छब्बीस हजार पांच सौ राषी का बिल अहरण करने का मामला सामने आया है। जो शासन के राषी का दुरूपयोग कर राषी अहरण कर लिया गया है। यह जांच का विषय है। यही तारिका सिसी सडक बनाया गया है जो अधूरी बनाकर छोड़ दी गई और फर्जी विल लगाकर राषी अहरण कर लिया गया है यदि ग्राम पंचायत ऊफरी कला के विभिन्न कार्यो की जांच की जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी खुद सामने आ जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Close
Close