मध्यप्रदेश

जुन्नारदेव छात्रा कुमारी बबीता उईके वैक्सीनेशन के लिए कर रही है लोगों को जागरूक

अभियान के अंतर्गत पंजीकृत वॉलिंटियर्स द्वारा इस वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए लोगों को सतत जागरूक किया जा रहा

 

जुन्नारदेव से ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट

कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन के मार्गनिर्देशन में जिले में “मैं कोरोना वॉलेंटियर“ अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जिले के कोरोना वालेंटियर्स उत्साह के साथ पंजीयन कराते हुये समर्पित भाव से कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे है। इसी कड़ी में म.प्र.जन अभियान परिषद द्वारा जिले के विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम नंदन में सीएमसीएलडीपी की छात्रा कुमारी बबीता उईके निरंतर लोगों को वैक्सीनेशन के लिये जागरूक कर रही है और दीवार लेखन के द्वारा लोगों को कोरोना महामारी की रोकथाम व बचाव का संदेश दे रही है । छात्रा कुमारी बबीता उईके के कार्यों की सर्वत्र सराहना की जा रही है।
म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक एवं अभियान के जिला नोडल अधिकारी श्री पवन सहगल ने बताया कि म.प्र. जन अभियान परिषद के अंतर्गत विकासखण्ड जुन्नारदेव के ब्लाक समन्वयक श्री संजय बामने के नेतृत्व में सीएमसीएलडीपी की तृतीय वर्ष की छात्रा कोरोना वालेंटियर कुमारी बबीता उईके ग्राम नंदन के हर मोहल्ले में घरों-घर संपर्क करते हुए सौ से ज्यादा मास्क वितरित कर चुकी है और मास्क लगाकर मास्क लगाने का तरीका समझा रही हैं। घर में स्वच्छता, घरों के आसपास साफ-सफाई, सैनिटाइजर का उपयोग, वैक्सीनेशन की अनिवार्यता और 18 वर्ष से अधिक के युवाओं को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं। उन्होंने बताया कि विकासखंड के प्रत्येक पंजीकृत कोरोंना वालेंटियर्स को कोरोना जन-जागरूकता किट प्रदान की गई हैं जिसमें टी-शर्ट, टोपी, गमछा, N95 मास्क, सैनिटाइजर आदि शामिल है। इस अभियान के अंतर्गत पंजीकृत वॉलिंटियर्स द्वारा इस वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए लोगों को सतत जागरूक किया जा रहा है तथा यह सलाह दी जा रही है कि घर पर रहें सुरक्षित रहें एवं ज्यादा जरूरी होने पर ही घरों से बाहर डबल मास्क लगाकर निकले तभी इस कोरोना महामारी को जड़ से मिटा पाएंगे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close