ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
सागर कलेक्टर के निर्देश में पुलिस प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही बिना डिग्री के करते थे इलाज स्वास्थ्य विभाग ने किया क्लिनिकों को सील
By Rohit Kumar ojha
देवरी कलां(सागर)से कमलेश खरें की रिपोर्ट
सागर कलेक्टर के निर्देश में पुलिस प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग की कार्यवाही
बिना डिग्री के करते थे इलाज स्वास्थ्य विभाग ने किया क्लिनिकों को सील
देवरी कलां कोरोना महामारी के दौरान सागर कलेक्टर के निर्देश में तहसीलदार सुश्री विनीता जैन एवं थाना प्रभारी प्रशांत सेन एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर आर एस यादव ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए राम घाट चौराहे पर स्थित क्लीनिक गुड्डू लोधी की फर्जी क्लीनिक को सील किया गया है और दवा एवं अन्य सामग्री जप्त की गई है टीम के पहुंचने के पूर्व ही फर्जी डॉक्टर गायब हो गया इसी प्रकार सना में महेश कुर्मी बिना डिग्री के इलाज करते हुए पकड़े गए उक्त डॉक्टर के पास कोई भी डिग्री नहीं थी इसलिए दुकान सील की कार्रवाई की गई कोरोना महामारी में सर्दी खांसी जुकाम के मरीज की संख्या दिनोंदिन बढ़ रही है इसलिए शासन बार-बार निर्देश दे रहे कि शासन की निर्देशों का पालन करें सभी लोग सुरक्षित रहें और दूसरों को सुरक्षित रखें लेकिन जनता घरों से बाहर फालतू घूम रही है और गांव गांव में झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिक पर बहुत ज्यादा भीड़ देखी की जा रही है सबाल यह उठता है कि क्षेत्र में ऐसे कई डॉक्टर है जो बिना डिग्री धारी है उनके पास ना कोई डिग्री भी नहीं है लेकिन गांव में आज भी झोलाछाप डॉक्टर गांव-गांव घूम रहे हैं क्या प्रशासन उनकी विरोध कानूनी कार्रवाई करेगा कि नहीं



