ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

बैंकों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की उड़ रही धज्जियां बल्देवगढ़ व खरगापुर पुलिस का नही कोई ध्यान

बैंकों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की उड़ रही धज्जियां बल्देवगढ़ व खरगापुर पुलिस का नही कोई ध्यान
By Rohit Kumar Ojha
टीकमगढ़ से मनोज सिंह की रिपोर्ट
बैंकों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की उड़ रही धज्जियां बल्देवगढ़ व खरगापुर पुलिस का नही कोई ध्यान
टीकमगढ़। प्रदेश में जहा कोरोना को काबू करने में पूरा जोर दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार कोरोना को काबू में लाने के लिये कई नियम बना रही है। वही टीकमगढ़ जिला प्रशासन भी कई शक्तियां तो कर रहा है। जिसमे पुलिस शहर में कोरोना कर्फ्यू का काफी अच्छे से पालन भी करवा रही है। जो लोग कोरोना कर्फ्यू का पालन नहीं कर रहे हैं उन पर पुलिस कारवाही भी कर रही है। परंतु हम आपको बता दें कि बल्देवगढ़ व खरगापुर में इसका कोई असर नहीं देखने को मिल रहा है। सोमवार को बल्देवगढ़ एसबीआई बैंक थाने के सामने व खरगापुर स्थित सहकारी केंद्रीय बैंक के बाहर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के आदेशों की धज्जियां मानो ऐसे उड़ा रहे लोग जैसे कोई आदेश आया ही नहीं था। बल्देवगढ़ व खरगापुर पुलिस ना तो इन पर कोई कार्यवाही कर रही है ना ही इन पर कोई काम पा रही है वही हम आपको बता दें कि बल्देवगढ़ व खरगापुर पुलिस की एक बड़ी लापरवाही बीते दिनों आप सबके सामने भी आई थी। जिसमें बल्देवगढ़ व खरगापुर थाना क्षेत्र के बीते दिनों सरकनपुर गांव में एक शादी समारोह भी हो चुका जो कि जिला प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ा चुका ऐसे में खरगापुर थाना प्रभारी अभि गम भी नहीं दिखाई दे रहे हैं वही खरगापुर थाना प्रभारी का बल्देवगढ़ व खरगापुर के बैंकों के बाहर लगने वाली भीड़ पर कोई धयान नहीं है। जहा बल्देवगढ़ व खरगापुर स्थित कई और बैंकों के भी यही हालात हैं। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, लेकिन बल्देवगढ़ व खरगापुर पुलिस इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। बैंकों के बाहर लाइन में लगे लोग इतने बेफिक्र हैं कि ना तो मास्क लगा रहे हैं और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। इतना ही नहीं बैंकों के बाहर पुलिस प्रशासन की तरफ से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराने के लिए किसी भी पुलिसकर्मी की तैनाती नहीं की गई है। इस सब को देखते हुए यह कहने में कतई गुरेज नहीं होगा कि शामली में कोरोना का आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है। इन लाइनों में खड़े लोग मास्क नहीं लगा रहे और ना ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे। इतना ही नहीं लोगों को सामाजिक दूरी के नियम का पालन कराने के लिए किसी भी पुलिसकर्मी की तैनाती तक नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close