एसडीएम ने आमजन से मास्क पहनने का किया आग्रह

सिलवानी से शुभम साहू की रिपोर्ट
एसडीएम संघमित्रा बौद्ध ने सिलवानी में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या को देखते हुए लगातार सक्तिय है नगर परिषद का प्रशासक होने से दोहरी ज़िम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रही है। कोरोना संक्रमित वार्डों में सेनेटाइज कराने का कार्य किया जा रहा है।
सिलवानी एसडीएम संघमित्रा बौद्ध आम नागरिको से अपील करते हुए कहा कि हमें मात्र प्रशासन के डर से मार्क्स नहीं लगाना है बल्कि खुद एवं परिवार व समाज को सुरक्षा के लिए मार्क्स लगाना है क्योंकि हम जब सुरक्षित होंगे तभी हमारा समाज सुरक्षित रह पाएगा। उन्होंने कहा कि आज की परिस्थिति को देखते हुए सामने वाले को कोरोना मानकर चले।
उन्होंने नागरिक एवं व्यापारियों से अपील की मार्क्स के साथ-साथ सभी व्यापारी वर्ग सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें एवं सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस बचने के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के वर्ग के व्यक्तियों को निर्धारित स्थान पर स्वयं जाकर वैक्सीन लगवाने की की भी जरूरत है ताकि हम अपने साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित रख सके।


