देवरीकलां(सागर)- हर गरीब के घर पहुंचे राशन सरकार की यही प्राथमिकता गौरव सिरोठिया

कमलेश खरें की रिपोर्ट
हर गरीब के घर पहुंचे राशन सरकार की यही प्राथमिकता गौरव सिरोठिया
देवरी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण राशन वितरण उत्सव में पात्र हितग्राहियों को 10-10 किलो राशन थैली में रखते हुए प्रदान किया गया एवं कार्यक्रम का आयोजन देवरी कृषि उपज मंडी भवन में किया गया इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कि सरकार चाहती है कि हर गरीब के घर में राशन पहुंचे कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे शासन द्वारा गरीब पात्र हितग्राहियों को निशुल्क राशन वितरण हेतु बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल ढिमोले ने कहा कि भाजपा सरकार जन हितेषी सरकार है जो गरीबों के हित में सदैव काम करती है सरकार का उद्देश्य गरीब कमजोर तबके के लोगों के हित में कार्य करना रहा है देवरी की विभिन्न दुकानों में राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संबोधन को देखने और सुनने के लिए टेलीविजन की व्यवस्था की गई थी जिसके माध्यम से जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी एवं पात्र हितग्राहियों ने लाइव टेलीकास्ट देखा कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाल एसडीएम अमन मिश्रा सीईओ देवेंद्र जैन प्रीतम सिंह राजपूत लक्ष्मण लोधी भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपेश जैन सुनील प्रजापति अधिवक्ता संजय चौरसिया आदि रहे|


