मध्यप्रदेश

भानपुरा पर्यावरण दिवस पर रेवा नदी सफाई व मुक्तिधाम के पास का अतिक्रमण हटाया गया.

पर्यावरण प्रेमियों व मुक्ति धाम विकास समिति ने आभार व्यक्त किया..... 

भानपुरा से दीपक रुद्रवाल की रिपोर्ट

भानपुरा । विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर नगर भानपुरा की प्राणदायिनी रेवा नदी की पुलिया व गंगा माता मंदिर के पास पसरी गंदगी को हटाने का अभियान चलाया गया। संपूर्ण सफाई अभियान नगर परिषद भानपुरा के प्रशासक व तहसीलदार राकेश यादव एवं नायब तहसीलदार रामकिशन अहिरवार की देखरेख में संपन्न हुआ। सफाई अभियान में नगर परिषद भानपुरा के वरिष्ठ कर्मचारी कर्मचारी फैयाज एहमद कादरी, शंभू दयाल तिवारी, इंजीनियर राजेश पाटीदार, सफाई जमादार कोमल मकवाना, इसरार भाई, तरुण शर्मा, पवन सोनी, जगदीश राठौर, रजाक मोहम्मद, अजय राठौर, अभिषेक जैन, पवन सोनी, संजय पंचोली, नरेंद्र तिवारी सहित अनेक सफाई कर्मचारीयो ने सफाई अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण भी किया गया।

—–मुक्तिधाम विकास समिति की मांग पर मुक्तिधाम के पास के अतिक्रमण को हटाया गया—— इस अवसर पर छोटा महादेव मार्ग स्थित मुक्तिधाम के पास किये गये अतिक्रमण को मुक्तिधाम विकास समिति द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग पर हटाया गया। तहसीलदार श्री यादव ने बताया कि नगर में अनेक जगह इस तरह के अतिक्रमण फैले हुए हैं जिन्हें थोड़े थोड़े दिनों के अंतराल में अभियान चलाकर पूरी तरह से हटाया जाएगा। ताकि क्षेत्रवासियों को अतिक्रमण से हो रही परेशानी समाप्त हो सके।

मुक्ति धाम विकास समिति के अध्यक्ष सूरजमल हरसोला, उपाध्यक्ष अशोक कुमार भालिया एवं दिनेश कुमार पहाड़िया, सचिव नवीन तिवारी, सह सचिव मनोज मंगरोलिया, कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा, जेपी रुद्रवाल, भूपेंद्र सोनी, अर्जुन चंद्रेसिया, हरिकृष्ण मरमट, लालचंद रुद्रवाल, नवीन जैन, सुरेश खटोड़, घनश्याम बम्बोरिया सहित अनेक सदस्यों ने तहसीलदार श्री यादव एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया । मुक्ति धाम विकास समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मुक्तिधाम में आने वाले क्षेत्रवासियों को यहां संपन्न होने वाले धार्मिक एवं शास्त्रानुसार घांटे सारने, पिंड दान करने,उठावने आदि के कार्यक्रम संपन्न करने में आगे से मुक्तिधाम विकास समिति को जगह उपलब्ध होने पर एक बड़ी सुविधा का लाभ सभी को प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close