मध्यप्रदेश
मकानों में आग लगने से घरेलू सामान जला 4 भाइयों के मकानों में लगी आग – सब कुछ जलकर हुआ राख – 22 मई को परिवार में है शादी

विदिशा से नितिन श्रीवास्तव की रिपोर्ट
विदिशा जनपद के नजदीकी ग्राम अहमदपुर में एक ही परिवार के चार भाइयों के कच्चे मकानों में आग लगने से घर का उपयोगी सामान जलकर राख हो गया, आग लगने पर ग्रामीणो ने उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाई,
परिवार के लोग एक विवाह आयोजन में गए थे,आग लगने की सूचना पर दौड़े भागे आये लेकिन तब तक सब जलकर खाक हो चुका था,आपको बता दें
बड़े भाई की बेटी का विवाह अगामी 22 मई को होना है, आग से लगभग चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है कोई जनहानि नहीं हुई
अहमदपुर थाना प्रभारी ने आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया


