नरवाई को जलाना बनाया परंपरा
किसान लगा रहे हैं खेतों में आग, प्रतिबंध भी बेअसर
बामौरीशाला गेहूं की फसल काटने के बाद खेतों में खड़ी नरवाई को जलाना किसानों के लिए एक परंपरा सा बन गया है। इस पर प्रशासनिक तौर पर प्रतिबंध लगाया गया है। हर साल गेहूं की कटाई शुरू होते ही प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है, बावजूद इसके हर दिन खेतों में धधकती आग इस प्रतिबंध को ठेंगा दिखा रही है। जबकि नरवाई की आग से खड़ी फसलों के साथ घरों में आग लगने की घटनाएं भी हो रही हैं, लेकिन खेतों में नरवाई को जलाने वाले किसानों के खिलाफ व्यापक रूप से कार्रवाई नहीं होने से किसान बेफिक्र होकर ऐसा कर रहे हैं।




