शहीदों की याद में छात्र मैराथन का आयोजन ”अतिथियों ने कहा हम भगतसिंह के तीसरे रिश्तेदार उनके सपनों को पूरा करना हमारा फ़र्ज़


अशोकनगर – छात्र संगठन एआईडीएसओ द्वारा आजादी आंदोलन की गैर समझौतावादी विचारधारा के महान क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु के 91 वें शहादत दिवस पर उनकी याद में आज सुबह 6 बजे स्थानीय अंबेडकर से टकनेरी तक 3 किलोमीटर की छात्र मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के एक सैकड़ा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दौड़ की शुरुआत me ‘ए भगत सिंह तू जिंदा है हर एक लहू के कतरे में’ गीत गाया गया। शहर के वरिष्ठ जनों ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को शुरू किया। यह छात्र मैराथन 16 से 25 बर्ष के छात्रों के बीच कराई गई। जिसमें छात्रों में भगवान सिंह ने प्रथम,रवि कन्नोजी ने द्वितीय एवं अभिषेक अहिरवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्राओं में मेवेश खान ने प्रथम,वर्षा अहिरवार ने द्वितीय एवं शिवानी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
छात्र संगठन एआईडीएसओ के जिला सचिव देवेन्द्र विजौरे ने बताया कि यह छात्र मैराथन शहीदों की याद में व शहर में स्थित शहीदों की प्रतिमाएं जो सड़क निर्माण में हटा दी गई थीं। जिसको लेकर पिछले कई सालों से प्रशासन गैरजिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए यथोचित मान के साथ स्थापित नहीं कर रहा था । इसलिए आज शहादत दिवस के दिन शहीदों को याद करने एवं इन प्रतिमाओं की स्थापना कराने की मांग पर यह छात्र मैराथन रखी गई थी। हालांकि इसके चलते मूर्तियों को स्थानीय तुलसी सरोवर पार्क में एक दिन पहले ही रख दिया गया है।
भगतसिंह यादगार मंच के वरिष्ठ सदस्य प्रसिद्ध जनकवि श्री सुरेन्द्र रघुवंशी जी ने कहा कि भगतसिंह ने कहा था कि “मेरे पहले रिश्तेदार हैं क्रांतिकारी जैंसे करतार सिंह सराभा आदि और दूसरे रिश्तेदार वो हैं जो मेरे साथ जेलों में बंद हैं और मेरे तीसरे रिश्तेदार वो होंगे जो मेरे इस शोषण मूलक समाज बनाने के सपने को साकार करने के लिए लड़ेंगे” इसलिए हम सभी भगतसिंह के तीसरे रिश्तेदार हैं और हमारा फ़र्ज़ है कि भगतसिंह के सपनों का भारत देश बनाने के लिए आज तमाम शोषण जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ें।
टकनेरी के पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह सलूजा ने कहा की “क्रांतिकारियों के विचारों को समाज में पहुंचाने की यह पहल अनोखी है। इसी तरह प्रतिवर्ष शहीदों की याद में मैराथन आयोजित की जानी चाहिए जिसमें हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा।”
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एआईडीएसओ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश सचिव श्री सचिन जैन जी ने कहा कि आज शहीदे आजम भगत सिंह व आजादी आंदोलन के महान क्रांतिकारियों व देश के महापुरुषों के विचारों को समाज में छात्रों नौजवानों तक ले जाना और एक बेहतर आदर्श समाज में पेश करना बहुत जरूरी है। ताकि छात्र नौजवान इन महापुरुषों और क्रांतिकारियों के विचारों से सीख लें और अपने जीवन को सुदृढ व विकसित कर सकें। इसके साथ ही शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी नंदकिशोर पटवा जी एवं संजय माथुर जी ने भी छात्रों को संबोधित किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मलकीत सिंह, सुरजीत सिंह,गुना से आए एआईडीएसओ के राज्य समिति सदस्य सुनील सेन, ज्ञानसिंह सलूजा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों व अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।छात्र संगठन एआईडीएसओ के जिला अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यालय सचिव अनुराग सागर ने किया।
दिनांक
23/03/21 द्वारा
अनुराग सागर(कार्यालय सचिव)-8349594334


