मध्यप्रदेश

नई बस स्टैंड अशोकनगर पर पीने के पानी की व्यवस्था के लिए सीएम साहब को आवेदन दिया

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के चलते एव इस भीषण गर्मी में अशोकनगर बस स्टैंड पर पीने के पानी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं है इस गर्मी के मौसम में बस स्टैंड पर प्रतिदिन यात्री पीने के पानी के लिए परेशान होते हैं बसों से उतरने के बाद यात्री खाली बोतल लेते हुए पानी को ढूंढते हुए भटकते रहते हैं l नई बस स्टैंड अशोकनगर पर पानी की व्यवस्था करने के लिए नगर पालिका सीएमओ साहब अशोकनगर को आवेदन के माध्यम से बस स्टैंड की समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया और सीमओ साहब द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द ही पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाएगी
आवेदन देने वालों में बस यूनियन अध्यक्ष रघुवीर सिह रघुवंशी भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट महासंघ प्रदेश मंत्री हरिसिंह रघुवंशी (हैरी )
राजेंद्र सिंह रघुवंशी (बालाजी बस ) राजवीर सिंह यादव (यादव बस) संजू यादव (यादव बस) लव कुमार जैन (पदम बस ) जगदीश श्रीवास्तव चंद्रका बस कान्हा रघुवंशी आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button
Close
Close