सेबा का पर्याय बना जन चेतना मंच

लटेरी से संदीप कुमार चतुर्वेदी की रिपोर्ट
लटेरी-सामाजिक संगठन जन चेतना मंच द्वारा कोरोना संक्रमण रोकथाम अभियान के 52वे दिन ग्राम सद्गुरु नगर सहरिया बस्ती फ़जलपुर व वन्दीपुर में जाकर ग्रामवासियों का थर्मल स्केनिंग व ऑक्सिमीटर द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर संदिग्ध व्यक्तियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर जांच करवाने का आग्रह किया। परीक्षण के पश्चात सभी ग्रामों में खाद्यान्ह सामग्री वितरित की एवं 18 से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों से वेक्सीन लगवाने का अनुरोध किया। ज्ञात हो प्रदेश में लॉकडाउन लगने के बाद से ही संगठन अभियान के माध्यम से गांव-गांव जाकर व्यक्तियों की तापमान, पल्स व ऑक्सीजन लेवल की जांच कर कर रहा है। इसके अतिरिक्त टीकाकरण करवाने वाले व्यक्तियों का फूलमालाओं से सम्मान, सड़क चित्रकारी, स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कोरोना जांच शिविर एवं अन्य प्रकार से जनजागृति द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वेक्सीन बारे में फैले भृम व डर को मिटाने के सकारात्मक प्रयास किये जा रहे हैं। संगठन के सहयोगी व वरिष्ठ समाजसेवी राकेश गोहिल ने बतलाया कि जन चेतना मंच जिले का एकमात्र ऐसा संगठन है जो विना किसी भेदभाव के जनसेवा के कार्यों में सदैव तत्पर रहता है। अपनी गैर राजनीतिक व धर्मनिरपेक्ष छवि एवं निरन्तर सक्रियता के चलते जिले के वरिष्ठ समाजसेवी संगठनों की श्रेणी में सम्मिलित हो गया हैं। क्षेत्र की अधिकांश नवगठित संस्था व युवाओं की प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष रूप से प्रेरता जन चेतना मंच ही है। स्वास्थ्य परीक्षण के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष गोवर्धन शर्मा सहमीडिया प्रभारी समंदर जादौन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


