इंदौर दूध के भाव में हुई 2 कमी, कोरोना की मार में राहत इंदौर दुग्ध संघ की बैठक में लिया गया निर्णय बंदी का दूध अब 47 रुपये लीटर मिलेगा

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
कोरोना काल में इंदौर के शहरवासियों को कुछ हद तक राहत देने वाली खबर है। शहर में दूध के भाव जो 3 रुपए प्रति लीटर बढ़ गए थे। उसे इंदौर दुग्ध महासंघ की बैठक में 2 रुपये कम करने का निर्णय लिया गया है। याने के शनिवार से बंदी का दूध 47 रुपए और डेयरी पर 50 रुपए लीटर बेचा जाएगा।
दरसअल अब तक 46 रुपए मिलने वाला बंधी का दूध 49 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था। वहीं, डेयरी पर खेरची में 50 रुपए प्रति लीटर मिलने वाला दूध 52 रुपए प्रति लीटर मिला रहा था। अब उसकी कीमत कम कि गई है। यह निर्णय इंदौर दुग्ध संघ की बैठक में लिया गया है। खली और पशु आहार की कीमत कम होने के साथ ही जनता कर्फ्यू के चलते दूध की खपत कम हुई है। जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है। मध्यप्रदेश दुग्ध विक्रेता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भरत मथुरावाला ने बताया कि पशुधन महंगा, खली पशु आहार के भाव में कम हुए है। इसके अलावा लॉकडाउन के कारण व्यापार बंद होने से दूध की खपत नहीं हो रही है। उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति भी कम हुई है। मथुरावाला के मुताबिक वर्तमान में 6 रुपए 90 पैसे प्रति फैट से दूध खरीद रहे थे, लेकिन 6 रुपए 60 पैसे प्रति फैट के हिसाब से पैसा देंगे। हालांकि अब दुकान से यदि कोई ग्राहक दूध लेता है। तो उसे 50 रुपए प्रति लीटर का रेट मिल सकेगा, लेकिन बंदी वाले लोगो को 47 रुपए में दूध मिलेगा ।


