मध्यप्रदेश

पीलीभीत: पुलिस अधीक्षक ने समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की।

आगामी त्यौहार ईद उल फितर के संबंध में पुलिस व्यवस्था एवं विवादो की स्थिति में कार्यवाही की समीक्षा की गई

पीलीभीत:-पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौर द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की। उक्त गोष्ठी में आगामी त्यौहार ईद उल फितर के संबंध में पुलिस व्यवस्था एवं विवादो की स्थिति में कार्यवाही की समीक्षा की गई, त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव के समापन के उपरांत चिन्हित विवादों में कार्यवाही की समीक्षा की गई, थाने पर आने वाली जन शिकायतों की समीक्षा की गई, गिरफ्तारी हेतु शेष वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की समीक्षा की गई इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी पूरनपुर, क्षेत्राधिकारी बीसलपुर, सीएफओ पीलीभीत, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू एवं समस्त थाना प्रभारी व समस्त शाखा प्रभारी सभी को लॉकडाउन के दृष्टिगत शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार अनुपालन कराने हेतु निर्देशित किया गया

Related Articles

Back to top button
Close
Close