उत्तरप्रदेश
अज्ञात कारणों से घर मे लगी भीषण आग। घर मे सो रहे 32 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत।घर में मौजूद महिलाएं और बच्चे भी आग में झुलसे।

पीलीभीत से अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट
पीलीभीत के बीसलपुर थाना अंतर्गत किशनी गांव में अज्ञात कारणों के चलते देर रात घर में आग लग गई घर मे लगी भीषण आग को देखकर पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई । घटना में घर में सो रहे 32 वर्षीय ग्रामीण नन्हे लाल की दर्दनाक मौत हो गई साथ ही परिवार के दो मासूम बच्चे और दो महिलाएं भी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस बल दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।



