ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

इन्दौर। कोरोना चेन को ब्रेक करने के लिए, इन्दौर में 7 मई तक आगे बढ़ा जनता कर्फ्यू

कलेक्टर मनीष सिंह ने जारी किये आदेश , इन्दौर में कोरोना के मामले चल रहे 1800 के पार, आज 1832

दिवाकर न्यूज की अपील, कोरोना से बचाव के लिए प्रशासनिक नियमों का करें पालन

इन्दौर से सतीश शर्मा कि रिपोर्ट

इन्दौर। कोरोना महाममारी की चेन तोड़ने के लिए इन्दौर में जनता कर्फ्यू 7 मई 2021 तक बढ़ा, कलेक्टर मनीष सिंह ने जारी किये आदेश, संबंधित अधिकारियों कों सख्ती से पालन करवाने की बात कही।इंदौर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी मनीष सिंह ने शनिवार को एक आदेश जारी कर जनता कर्फ्यू नगर निगम इंदौर सीमा क्षेत्र में वर्तमान प्रतिबंधित प्रतिबंधों के साथ 07 मई, 2021 तक के लिये बढा दिया है। जहा ग्रामीण क्षेत्रों हेतु नगर निगम, इंदौर सीमा क्षेत्र को छोड़कर जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्र एवं नगर पंचायत क्षेत्र, कंटोनमेंट क्षेत्र हेतु अलग से जनता कर्फ्यू आदेश जारी किया जा चुका है, जो दिनांक 07 मई, 2021 तक लागू है। क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट, पुलिस, स्थानीय निकाय सम्पूर्ण जिले में जारी आदेशों के तहत जनता कर्फ्यू को सख्ती से सुनिश्चित करायेगे। यह आदेश जन साधारण की सुविधा के लिए तत्काल पालन हेतु प्रभावशील किया जाना आवश्यक हो गया है। इतना समय उपलब्ध नहीं है कि जन सामान्य व सभी संबंधित पक्षों को उक्त सूचना की तामिली की जा सके। कलेक्टर के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभावी से प्रभावशील रहेगा। आदेश का उल्लंघन पर संबंधित धारा में कार्रवाहि की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
Close
Close