सांसद ने ग्राम पोंडी में किया खण्ड स्तरीय जल अभिषेक अभियान का शुभारंभ
जल संरक्षण एवं जल संबर्धन की शपथ दिलाई गई

प्रवीण चन्द्रवंशी , राजेन्द्रग्राम। जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत पोंडी में खंड स्तरीय जलाभिषेक अभियान को जल सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे चयनित स्थान का भूमि पूजन कर कलश पूजन के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया जाकर जल संसद में उपस्थित जनो को जल संरक्षण एवं जल संबर्धन की शपथ दिलाई गई।
जल क्रांति लाने के उद्देश्य से चलाई जा रही योजना सांसद
कार्यक्रम की शुभारंभ करते हुये शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह द्वारा अपने उद्बोधन में कहा की जल क्रांति लाने के उद्देश्य से जलाभिषेक अभियान मध्य प्रदेश में शुरू किया जा रहा है जलाभिषेक अभियान का उद्देश्य वर्षा के मौसम के दौरान पानी को रोककर भूजल स्तर को बढ़ाकर जल को किस तरह से संरक्षित किया जाय यह अभियान प्रत्येक खेत के लिये पानी और हर हाथ के लिए काम के लक्ष्य को भी पूरा करेगा जिसके लिये जलाभिषेक अभियान राज्य में बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है।
वर्चुअल के माध्यम से किया गया लाइव प्रसारण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रायसेन जिले में आयोजित राज्य स्तरीय जल संसद एवं जलाभिषेक अभियान का शुभारंभ किया गया उक्त जल अभिषेक अभियान कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एवं मुख्यमंत्री का वर्चुअल संवाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ मुख्यमंत्री चौहान द्वारा 5009 अमृत सरोवरों एवं पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान में 10 हजार कार्यों का शुभारंभ किया जाकर प्रदेश के 60 विकासखंड में मुख्यमंत्री जल शक्ति अभियान योजना का अनावरण भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद श्रीमति हिमाद्री सिंह जी के करकमलों से सम्पन्न हुआ विशिष्ट अतिथि के रूप में हीरा सिंह श्याम जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ राजेन्द्र त्रिपाठी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ संतोष टांडिया सरपंच ग्राम पंचायत पोंडी दिलराज तेन्द्रों सरपंच ग्राम पंचायत भेजरी पप्पू चौकसे सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंह उपसरपंच पोंडी शरद द्विवेदी सांसद प्रतिनिधि कन्ना नायक यदुवंश दुवे बालकृष्ण शुक्ला विक्की द्विवेदी पंचायत समन्यवयक जाग्रत सिंह एपीओ वरुणेंद्र सिंह सहित ग्रामीण जन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


