चुरहट -सरस्वती शिशु मंदिर/ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरहट में पूर्व छात्र अम्बिकेश के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

सुभाष कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट
सरस्वती शिशु मंदिर/ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरहट में पूर्व छात्र अम्बिकेश के सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यायल चुरहट के पूर्व छात्र अम्बिकेश पाण्डेय का अंतरराष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान मुम्बई के लिए चयन होने पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य मुद्रिका प्रसाद दुबे द्धारा छात्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि अम्बिकेश पाण्डेय शुरू से ही होनहार छात्र रहे हैं, आचार्यों द्धारा दिये गए कार्य को करना और उनकी आज्ञा का पालन करके हम सभी के दिलों में हमेशा से अपना स्थान बनाए रहे हैं। विद्यालय प्राचार्य मुद्रिका प्रसाद दुबे ने आगे यह भी कहा जब विद्यालय को पता चला कि अम्बिकेश का अंतर्राष्ट्रीय संस्थान के लिए चयन हुआ है तो विद्यालय परिवार ने इस खुशी के पल को सभी के साथ बाँटने का निर्णय लिया। पूर्व छात्र अम्बिकेश ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा का यह वह मंदिर है, जहां से मुझे मेरी उंगली पकड़ चलना सिखाया गया और एक नए जीवन मे बढ़ने की प्रेरणा दी गई है। यहां के सभी आचार्य और आचार्याओं के सहयोग ने मेरे पथ को कोमल बनाने का कार्य किया है, हम हमेशा से विद्यालय परिवार के ऋणी रहेंगे। हमारी कोशिश होगी कि यह सम्मान की ज्योति आगे भी बढ़ती रहे। अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान मुंबई के लिए चयनित पूर्व-छात्र को विद्यालय परिवार द्धारा शील्ड/ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पूर्व-छात्र अंबिकेश के सम्मान समारोह के कार्यक्रम में समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्र बंधु उपस्थित रहे।


