मध्यप्रदेश

कोरोना से बचाव के लिए प्रभारी मंत्री ने ली बैठक

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

राज्यमंत्री ने कहा जिले को पर्याप्त मात्रा में प्राप्त हो रहे ऑक्सीजन तथा रेमडेसीवर इंजेक्शन
कोरोना का संकट अत्यंत विकट है, निपटने के लिए सबका जागरुक होना आवश्यक

जिले में कोरोना से बचाव के लिए राज्यमंत्री तथा कोविड-19 प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव बैठक ली। बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में कोरोना मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। जिले को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन, वैक्सीन तथा रेमडेसीवर इंजेक्शन एवं दवाईयां प्राप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना का संकट अत्यंत विकट है, यह एक युद्ध है, जिसमें सबको सारे मतभेद भुलाकर एकजुट होकर लडऩा पड़ेगा। शासन प्रशासन अपने स्तर पर पूरे प्रयास कर रही है। इसमें जब तक समाज का पूरा सहयोग नहीं मिलेगा, हम कोरोना को शीघ्र नियंत्रित नहीं कर पाएंगे। सांसद डॉ. केपी यादव ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बढाने के सभी प्रयास किये गये है। सभी लोग कोरोना से निपटने के लिए आगे आएं और लोगों को जागरूक करें। जिससे लोग वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक हो। इस अवसर विधायक जजपाल सिंह जज्जी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close