रतलाम।अवैध सम्बन्धों के चलते हुई थी बसपा नेता समरथ चौहान की हत्या, महिला के पहले प्रेमी ने की दूसरे प्रेमी की हत्या।

पवन सोलंकी की रिपोर्ट
जिलाध्यक्ष की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 2 व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष समरथ चौहान की अवैध संबंधों के चलते हत्या कर दी गई थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार समरथ 10 जून को अपने पुत्र के घर से बिना बताये कहीं चले गए थे। उनके बेटे ने गुम होने सम्बंध में रिपोर्ट दर्ज करायी थी।गुमशुदा व्यक्ति बहुजन समाज पार्टी का रतलाम जिलाध्यक्ष एवं राजनैतिक पृष्ठभूमि का होना के कारण गुमशुदगी को संवेदनशील मानते हुए कार्रवाई की गई।गुमशुदा की तलाश करते सूचना मिली कि भाटपचलाना मलौड़ा रोड पर सूखी बागेड़ी नदी में एक व्यक्ति का शव पड़ा हैं। बाद में शिनाख्ति पर पता चला कि यह शव लापता समरथ चौहान का ही है। मौके पर ही मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई।मृतक के शरीर पर जाहीरा चोटें थी जिससे घटना प्रत्यक्ष में हत्या की प्रतीत हो रही थी अतः थाना प्रभारी को निर्देशित कर धारा 302 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रारंभिक तौर पर यह बात स्पष्ट हुई कि घटना का मुख्य कारण व्यक्तिगत संबंध हो सकते है इस आधार पर कुछ संदेहियों को चिन्हित किया गया और उनकी तलाश कर पूछताछ प्रारंभ की गई।चिन्हित किये गए संदेहियों में से ग्राम भुवासा के दो संदेही घटना के पश्चात सायं 5.00 बजे से मोबाइल बंद कर फरार हो गए थे। उनकी तलाश पुलिस द्वारा प्रारंभ की गई। रात्रि लगभग 10.00 बजे यह सूचना प्राप्त हुई कि उक्त दोनों संदेही कुछ नशीला पदार्थ खाकर उपचार हेतु गीता अस्पताल बड़नगर पहुँचे हैं। तत्काल ही पुलिस टीम ने पहुंचकर उक्त संदेहियों के संदर्भ में जानकारी एकत्र करना प्रारंभ की गई। उपचार के दौरान उनका स्वास्थ्य ठीक होने पर तहसीलदार बड़नगर के समक्ष उनके कथन करवाए गए। जिसमें आरोपियों द्वारा हत्या की बात मानी गई। मुख्य आरोपी का सम्पर्क जिस महिला से था, महिला से मृतक के भी सम्पर्क स्थापित हुए थे। जिस पर मुख्य आरोपी ने कई बार आपत्ति ली थी। लेकिन न मानने के बाद अपने दूसरे साथी के साथ योजनानुसार महिला के व्हाट्सएप को अपने मोबाईल में इंस्टॉल किया और उस महिला के व्हाट्सएप नम्बर से मृतक को मैसेज कर रात्रि 11.30 बजे मिलने के लिए बुलाया और उसे भेरु बाबजी के मंदिर के तरफ लेकर मृतक के साथ डंडे जूते एवं पत्थर से मारपीट कर गंभीर चोट पहुचाई एवं बाघेड़ी नदी में फेंक दिया।
उक्त प्रकरण के दोनों आरोपी अभी उपचाररत है।अस्पताल से उनके डिस्चार्ज होने के पश्चात मृतक के दोनों मोबाइल और घटना के अन्य तथ्यों पर पूछताछ कर अनुसंधान किया जावेगा।


