ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

 टीकमगढ़-खबर का हुआ असर एसडीएम सौरभ मिश्रा ने अरिहंत सोनोग्राफी सेंटर का किया निरीक्षण|

मनोज सिंह की रिपोर्ट 

खबर का हुआ असर
एसडीएम सौरभ मिश्रा ने अरिहंत सोनोग्राफी सेंटर का किया निरीक्षण

टीकमगढ़। शुक्रवार को टीकमगढ़ एसडीएम सौरभ मिश्रा ने अस्पताल चौराहे स्थित अरिहंत सोनोग्राफी सेंटर का निरीक्षण किया। कॉलोनीवासियों ने एसडीएम सौरभ मिश्रा से सेंटर के बाहर गंदगी फैली रहती है। जिस कारण कॉलोनीवासियों को गंदगी ओर सेंटर के बहार भीड़ एकत्रित होती है। जिस कारण लोगो को काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ता है। जिसके बाद एसडीएम सौरभ मिश्रा ने अरिहंत सोनोग्राफी सेंटर के संचालक को फटकार लगाई ओर सेंटर के अंदर ओर बाहर साफसफाई रखने के निर्देश दिये। और एसडीएम सौरभ मिश्रा ने कड़े निर्देश देते हुये कहा कि आगे से साफसफाई और शोसलडिस्टेंस का पालन करे नही तो होगी सख्त कार्यवाही। गौरतलब हो कि बीते कई समय से अरिहंत सोनोग्राफी सेंटर की कई अनिमित्ताये सामने आ रही थी। वही वीते दिनों अरिहंत सोनोग्राफी सेंटर से महरौनी निवासी एक युवक अपनी पत्नी के साथ सोनोग्राफी करवाने आया था जिसके साथ अभद्रता कर उसे भगा दिया गया था जिसके बाद उक्त युवक ने मीडिया को अपनी आप बीती जाहिर भी की थी। जिसके बाद मीडिया द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद शुक्रवार को एसडीएम सौरभ मिश्रा ने निरीक्षण किया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close