आरोन (गुना) । शासकीय महाविद्यालय आरोन में कोविड-19 से बचाव के लिए छात्र छात्राओं को कोविक्सिल्ड का प्रथम टीका लगा।

दिलीप ओझा की रिपोर्ट
आरोन (गुना) । शासकीय महाविद्यालय आरोन में ‘‘युवा शक्ति, कोरोना मुक्ति’’ अभियान के तहत खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. श्रीकृष्ण सिंह व ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री के.पी. सिंह रघुवंशी सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आरोन एवं शासकीय महाविद्यालय आरोन के तत्वाधान में दिनांक 08 जुलाई 2021 को वेक्सिनेशन शीविर के माध्यम से महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कोविड-19 वेक्सीन का प्रथम टीका लगाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. सुमन श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि कोरोना महामारी के समय में महाविद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक टीकाकरण करवाने के उद्देष्य को पूर्ण करने हेतु इस शिविर के माध्यम से टीकाकारण कराया गया है। जिसमें सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से नीता श्रीवास्तव स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ए.एन.एम.) द्वारा इस शिविर में लगभग 160 छात्र-छात्राओं को प्रथम टीका लगाया गया। कैम्प में सहयोगी के रूप में श्री दिलीप औझा, श्री रामू रघुवंशी एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री रामकुमार भार्गव, श्री सुनील सोनी ने पंजीयन कार्य में सहयोग प्रदान किया। इस शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री रामपाल सिंह चैहान, श्री हिन्दू सिंह धाकड़, डाॅ. रेणु गुप्त, श्री नरेन्द्र पाण्डेय, श्री हर्ष जैन, श्री हरलाल रावत, श्री खचैराराम अहिरबार, श्री कपिल जोषी, श्री गोरेलाल जाटव, श्री गजराज नायक आदि ने सहयोग प्रदान किया। महाविद्यालय में आयोजित इस षिविर में नगर परिषद आरोन के टीकाकरण जोनल सहायक शेख श्री जिगर खान एवं ऑपरेटर श्री केशब बुनकर उपस्थित हुए।



