कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए नरवर नगर परिषद ने की कार्यवाही। लगाए बैरिकेट्स बाहरी लोगों की आवाजाही बन्द

नरवर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट
शहर के मुख्य मार्गों को किया गया सील कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नरवर नगर परिषद की कवायद जारी है शुक्रवार को नरवर नगर परिषद के अमले ने शहर के मुख्य मार्गों के प्रवेश की सीमाओं को सील कर दिया है इस दौरान मुख्य मार्गों एवं चौराहों पर बैरिकेट्स लगाए गए हैं।बाहरी लोगों की आवाजाही रोकने का प्रयास किया गया है ताकि लोग फालतू घर से निकल कर सड़क पर बाजार ना जाएं परिषद ने एसडीएम अंकुर रवि गुप्ता एवं तहसीलदार श्रीमती रुचि अग्रवाल के निर्देश पर उक्त कार्यवाही की है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी संतोष सैनी ने बताया कि बाहरी लोगों की आवाजाही रोकने के लिए शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों को सील किया गया है सीएमओ ने बताया कि आज हमने नगर के लोड़ी माता रोड, धुवाई दरवाजा प्रवेश मार्ग, नवीन बसस्टैंड सहित दरवाजा मार्गों के प्रवेश को कोरोना कर्फ्यू तक प्रतिबंधित किया है।
नगर परिषद की उक्त कार्रवाई में स्वच्छता के सफाई दरोगा विनोद खरे, राकेश खरे मेट सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


