अपराधमध्यप्रदेश

रतलाम /देवर ने किया भाभी के साथ दुष्कर्म ,धमकी देकर आरोपी हुआ फरार,पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

जिले के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिश्तो को तार-तार करने वाला मामला सामने आया जहां एक आरोपी ने अपनी भाभी के साथ ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया।

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

पीड़ित महिला चार बच्चो की माँ है। मामला थाने पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रही उप-निरीक्षक निशा चौबे के अनुसार डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरवनी खुर्द निवासी महिला के साथ उसी के देवर लखन कटारा ने बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है।

पुलिस के अनुसार गांव के पास स्थित जंगल में महिला सोमवार सुबह जलाने के लिए लकड़िया लेने गई थी। इस दौरान पीड़िता का देवर लखन वहां पहुंच गया और भाभी को अकेला पाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ बलात्कार किया। बलात्कार की बात किसी को बताने पर आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देने के बाद मौके से फ़रार हो गया।

वारदात के बाद महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को दुष्कर्म की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन डीडी नगर थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी लखन के खिलाफ धारा 376,323 तथा 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फ़िलहाल मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close