मध्यप्रदेश

भारती महिला मंडल ने शहीद दिवस पर किया रक्तदान का आयोजन शिविर पहुंचकर 7 महिलाओं ने भी किया रक्तदान

 

सारनी। ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर काॅलोनी पाथाखेड़ा के तत्वावधान में मंगलवार 23 मार्च शहीद दिवस के मौके पर भारतीय रेड क्रास सोसाइटी के सहयोग से वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड पाथाखेड़ा के एरिया अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। देश के शहीद वीर भगतसिंह, राजगुरू और सुखदेव की 90वीं पुण्यतिथि पर यह आयोजन किया गया। वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के मुख्य महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार चैधरी ने शिविर का शुभारंभ शहीदों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सारनी थाना प्रभारी महेंद्रसिंह चौहान, पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी श्री राकेश कुमार सरेयाम, डब्ल्यूसीएल एरिया अस्पताल, रेड क्रास सोसाइटी, रक्तकोष बैतूल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी की टीम शिविर में मौजूद थी। ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर काॅलोनी की संचालिका श्रीमती भारती अग्रवाल ने बताया की शिविर के शुभारंभ मौके पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजन को सादा रखा गया। खास बात यह रही कि कैंप में महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। 7 महिलाओं ने यहां रक्तदान किया। यहां कुल 27 यूनिट रक्तदान किया गया। लोगों ने रक्तदान कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर के दौरान कोरोना वैक्सीन लगे व्यक्तियों का रक्त नहीं लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की सलाह के अनुसार उन्हें रक्तदान करने से मना किया गया। वैक्सीन लगने के 6 माह तक रक्तदान नहीं किया जा सकता है। रक्तदान के बाद प्रतिभागियों को प्रमाणपत्रों का वितरण किया गया ।रक्तदान शिविर के शुभ मौके पर बीएमसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी श्री प्रकाश माकोड़े की मौजूदगी में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाथाखेड़ा परिसर में पौधारोपण भी किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग,डब्ल्यूसीएल, पत्रकार गण, ग्राम भारती महिला मंडल शोभापुर काॅलोनी के कर्मचारी उपस्थित थे।

सारनी से सोनू सोनी की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
Close
Close