शाजापुर- कोरोना संकट काल में काम करने वाले योद्धाओं का होगा सम्मान
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पूर्व मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा 6 एम्बुलेंस भी करेंगे समर्पित

वाहिद खान की रिपोर्ट
कोरोना संकट काल में काम करने वाले योद्धाओं का होगा सम्मान ,
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पूर्व मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा 6 एम्बुलेंस भी करेंगे समर्पित
शाजापुर l कोरोना की दूसरी लहर के संकट काल में अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाने वाले डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े लोगों और शहर के मीडिया कर्मियों को कोरोना योद्धा के रूप में पूर्व मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा आज सम्मानित करेंगे. कार्यक्रम के पश्चात शाजापुर क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 6 एम्बुलेंस भी समर्पित करेंगे. गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर में शाजापुर में इस संकट की घड़ी में जिस तरीके से सरकारी और निजी डॉक्टरों के अलावा नर्सिंग स्टाफ, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जान बचाने के लिए दिन-रात कोरोना से बचाव के लिए काम किया. वहीं जनता की आवाज बनने वाले मीडियाकर्मियों ने भी कोरोना की दूसरी लहर में आम जनता के साथ-साथ उन लोगों की मदद की, जिन लोगों को दूसरी लहर में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो रही थी. इन्हें कोरोना योद्धा मानते हुए शाजापुर विधायक और पूर्व मंत्री हुकुमसिंह कराड़ा आज दोपहर 1 बजे उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करेंगे. साथ ही 6 एम्बुलेंस भी शाजापुर विधानसभा के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों हेतु समर्पित करेंगे. इसके पूर्व भी शाजापुर विधायक हुकुमसिंह कराड़ा ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर जिला चिकित्सालय में 100 पलंग दिए थे. साथ ही कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन संकट को देखते हुए 25 लाख रुपए की ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन भी भेंट की थी. कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन के संकट को देखते हुए शाजापुर विधायक ने ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए शासन स्तर के साथ-साथ अपने निजी संसाधनों से भी मरीजों की मदद की. मीडियाकर्मियों का पहली बार कोरोना योद्धा के रूप में होगा सम्मान कोरोना की पहली और दूसरी लहर में मीडियाकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना योद्धा के रूप में काम किया. यह पहला अवसर है जब कोई जनप्रतिनिधि शाजापुर के मीडियाकर्मियों को इतने व्यापक पैमाने पर सम्मानित करेंगे. मीडिया कर्मियों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मानित किया जाएगा. शाजापुर में अभी तक किसी भी राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधि ने मीडिया कर्मियों को सम्मानित नहीं किया है. कांग्रेस सरकार के दौरान भी पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक हुकुमसिंह कराड़ा ने पत्रकारों की सुविधा के लिए प्रेस भवन बनाने के लिए 40 लाख रुपए का अनुदान भी दिया था.


