ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

MP News: ‘आंकड़ों की बजाय…’, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से पहले कमलनाथ ने की CM मोहन यादव से यह अहम मांग

MP Global Investor Summit 2025 News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24-25 फरवरी को आयोजित होने वाली ‘ग्लोबल इन्वेस्टर समिट’ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा कि कितने समय में कितनी नौकरियां बेरोजगारों को उपलब्ध कराई जाएंगी, न कि सिर्फ आंकड़ों की बात की जाए।

कमलनाथ की बेरोजगारी पर चिंता

कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश के लोग इस समिट से बड़े निवेश की उम्मीद करते हैं, लेकिन आम आदमी को निवेश के आंकड़ों से ज्यादा यह जानने की चिंता है कि कितनी नौकरियां मिलने वाली हैं। उन्होंने बेरोजगारी की समस्या पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में करीब 33 लाख पंजीकृत बेरोजगार हैं, जिनमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री धारक भी शामिल हैं। वे रोजगार की तलाश में घूम रहे हैं, जबकि सरकार उनकी जरूरतों के मुताबिक रोजगार नहीं दे रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार से यह आग्रह किया कि रोजगार का एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किया जाए और समय सीमा के भीतर रोजगार सुनिश्चित करने के उपाय किए जाएं।

बीजेपी का पलटवार

कमलनाथ के बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि राज्य और देश सुरक्षित हाथों में हैं, इसलिए कमलनाथ को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमलनाथ ने झूठी घोषणाओं के जरिए चुनाव जीतने की कोशिश की थी, लेकिन किसानों के साथ धोखा देने की वजह से वे कभी भी प्रदेश की जनता का विश्वास नहीं प्राप्त कर पाएंगे। विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि सरकार के प्रयासों के परिणाम आने वाले समय में सुखद होंगे।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close
Close