Madhya Pradeshदेश

कूनो नेशनल पार्क में चीतों का कुनबा बढ़ेगा, 4 बच्चों के साथ जंगल को गुलजार करेगी गामिनी, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में पार्क में कुल 26 चीते हैं, जिनमें से 12 चीते स्वतंत्र रूप से जंगल में विचरण कर रहे हैं। अब, कूनो में एक नई शुरुआत होने जा रही है। दक्षिण अफ्रीका से लाए गए मादा चीते गामिनी, जो अपने दो नर और दो मादा शावकों के साथ कूनो में आए थे, उन्हें भी अब खुले जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

पर्यटकों को मिलेगा और भी रोमांच

कूनो नेशनल पार्क में 5 नए चीतों को खुले जंगल में छोड़ा जाएगा, जिसके बाद पार्क में घूमने आए पर्यटकों को अब 17 चीतों का दीदार होगा। यह कदम चीता सफारी को और रोमांचक बनाएगा, और उम्मीद है कि इससे पार्क में पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी। इस अवसर पर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ट्वीट कर खुशी जाहिर की और बताया कि इस कदम से पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और वन्यजीव संरक्षण के प्रयासों को बल मिलेगा।

सफारी का अनुभव होगा और भी खास

चिता सफारी के दौरान पर्यटक अब इन शेर जैसे दिग्गजों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकेंगे। इस कदम से कूनो नेशनल पार्क की पर्यटन आकर्षण में और वृद्धि होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close