गूगल क्रोम यूजर्स के लिए चेतावनी! अपडेट न किया तो हो सकता है डेटा चोरी और हैकिंग का शिकार

भारत सरकार की एजेंसी CERT-In ने गूगल क्रोम के यूजर्स के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है। एजेंसी के मुताबिक, गूगल क्रोम के कुछ पुराने वर्जन में बग्स पाई गई हैं, जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं। ये बग्स आपके डेटा को चोरी कर सकते हैं, साथ ही सिस्टम को क्रैश भी कर सकते हैं।
किसे है सबसे ज्यादा खतरा?
CERT-In ने उन यूजर्स को चेतावनी दी है, जो गूगल क्रोम के पुराने वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आप क्रोम के 134.0.6998.88/.89 या इससे पहले के वर्जन का उपयोग कर रहे हैं, तो आप साइबर अटैक के खतरे में हो सकते हैं। विशेष रूप से विंडोज, लिनक्स, और मैक यूजर्स को यह अलर्ट किया गया है। वहीं स्मार्टफोन यूजर्स इस खतरे से सुरक्षित हैं।
गूगल क्रोम को कैसे करें अपडेट?
गूगल क्रोम के वर्जन को चेक करना और अपडेट करना बेहद आसान है।
- सबसे पहले, क्रोम ब्राउजर के टॉप राइट साइड में दिए गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
- फिर, “Settings” में जाएं और “Help” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब “About Google Chrome” पर क्लिक करें, जहां आपको नया और पुराना वर्जन दिखाई देगा।
- यदि आपका वर्जन पुराना है, तो क्रोम को अपडेट कर लें।
सुरक्षा के लिए तुरंत अपडेट करें
यह बग्स साइबर हमलों के लिए रास्ता खोल सकते हैं, इसलिए गूगल क्रोम को अपडेट करके अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।



