अनूपपुर- जिले भर में अवैध रेत उत्खनन, व परिवहन कर रहे वाहन ,पुलिस ने किए जप्त

प्रवीण चन्द्रवंशी की रिपोर्ट
जिले भर में अवैध रेत उत्खनन, व परिवहन कर रहे वाहन ,पुलिस ने किए जप्त
अनूपपुर- पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल के द्धारा अनूपपुर जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद से अवैध कारोबारियों के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अनुक्रम में अवैध रेत उत्खनन के संबंध में निरंतर प्राप्त हो रही शिकायतों को द्रष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के द्धारा थाना प्रभारियों को अवैध रेत उत्खनन के स्थान चिन्हाकिंत करते हुए कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया। इस संबंध में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना राजेन्द्रग्राम क्षेत्र के अंतर्गत रेत का अवैध परिवहन किया जाता है।इस सूचना को पुलिस अधीक्षक अनूपपुर द्धारा गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी राजेन्द्रग्राम को कार्यवाही हेतु निर्देषित किया।थाना राजेन्द्रग्राम अंर्तगत कार्यवाही हेतु गठित विशेष टीम के द्धारा सोनहरा डेम के पास थाना राजेन्द्रग्राम में अवैध रुप से रेत परिवहन करते एक डम्फर, अचलपुर के पास थाना राजेन्द्रग्राम अवैध बोल्डर का परिवहन करते 01 ट्रैक्टर एवं ग्राम करौदी के पास थाना राजेन्द्रग्राम से अवैध बोल्डर का परिवहन करते 01 ट्रैक्टर जप्त किया गया।


