ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

अनूपपुर| रामलाल रौतेल बने भाजपा अजजा मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रभारी लोगों ने दी शुभकामनाएं|

 

प्रवीण चन्द्रवंशी की रिपोर्ट।

अनूपपुर :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की सहमति से अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने मप्र भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य , मप्र अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं अनूपपुर के पूर्व विधायक रामलाल रौतेल को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का छत्तीसगढ़ प्रभारी नियुक्त किया है। श्री रौतेल इससे पूर्व अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री, एवं मप्र भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके है। वे अजजा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य भी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने 13 को एक पत्र जारी करके इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की घोषणा की जाती है। इसके अनुसार रामलाल रौतेल एवं श्रीमती आशा लाकडा को छत्तीसगढ़ का प्रभारी एवं खामसिंह मांझी को सह प्रभारी बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close