ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

अशासकीय विद्यालय संघ कैलारस ने  विद्यालय खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन विधायक जौरा को सौपा

अशासकीय विद्यालय संघ कैलारस ने  विद्यालय खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन विधायक जौरा को सौपा

By Rohit Kumar Ojha

कैलारस से गिर्राज कुमार शर्मा कि रिपोर्ट
अशासकीय विद्यालय संघ कैलारस ने  विद्यालय खोलने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन विधायक जौरा को सौपा
अशासकीय विद्यालय  संघ कैलारस इकाई द्वारा मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी  के नाम से जौरा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा को एक ज्ञापन उन्हें उनके कैलारस स्तिथ कार्यालय पर जाकर सौपा ज्ञापन में  कहा गया कि  पिछले 16 महीने से बंद चल रहे निजी विद्यालयों की आर्थिक हालात बिगड़ने के कारण मानसिक एवं आर्थिक रूप से परेशान  है स्कूल संचालकों द्वारा ज्ञापन में मांग की है कि सभी स्कूल 01 जुलाई से अवश्य खोले जाएं विद्यालयों के वर्तमान आर्थिक संकट को देखते हुए सरकार द्वारा आर्थिक पैकेज के रूप में सहयोग प्रदान किया जाए , कोरोना काल में बंद रहे स्कूलों से लिया गया बिजली का बिल स्कूलों को वापस किया जाए व इस दौरान के बिजली के बिल माफ किए जाऐं , आरटीई के तहत विद्यार्थियों का शुल्क भुगतान जो  द्वारा आज दिनांक तक लंबित है उसे शीघ्र से शीघ्र भुगतान किया जाए , विभाग के द्वारा विभिन्न शुल्क एवं फीस जो लोकडाउन अवधि में स्कूलों से वसूल किए गए हैं वे वापस किए जाएं। ज्ञापन देने  बालो में अशासकीय विद्यालय संघ कैलारस के अध्यक्ष अशोक सिंह सिकरवार  राधाकृष्ण सिंघल  नीरज गुप्ता राजवीर गौर,रोहित धाकड़,अजय श्रीवास्तव ,देवब्रत शर्मा,के.के.गुप्ता नकुल सिंघल,प्रमोद शर्मा  ,नरोत्तम मिश्रा जी , विपिन पांडेय , दिलीप श्रीवास्तव , प्रदीप राजावत , कुलदीप कुशवाह , दीपेंद्र सिंह , मनीष त्यागी,के.पी.साबू , अतुल राठौर आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close