अशोकनगर-कर्ज और खराब फसल से परेशान अन्नदाता ने लगाई फांसी

ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
कर्ज और खराब फसल से परेशान अन्नदाता ने लगाई फांसी
अशोकनगर जिले के शाढोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम करख्या गांव के एक किसान ने अपने ही खेत पर आम के पेड़ पर फांसी लगा ली किसान कर्ज से परेशान था । वह अपने घर से बीते बुधवार को शाम के 4:00 बजे घर वालों से घास लेने की बोल कर गया था जब देर शाम तक किसान अपने घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया तो खेत में आम के पेड़ से लटका मिला मृतक किसान के दो लड़के जिनमें से बड़ा लड़का प्राइवेट कंपनी में काम करता था छोटा लड़का है जो पढ़ाई कर रहा है। मामला जिले के शाढोरा थाना क्षेत्र के करख्या गांव का है। किसान महेंद्र सिंह रघुवंशी ने अपने खेत में आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि अतिबर्षा से उसके खेत की फसल खराब हो चुकी थी एवं यह किसान कर्ज से भी परेशान था।रात में पुलिस घटनास्थल पर पहुची है एवं मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार की सुबह किसान का पीएम कराने के बाद सब परिजनों को सौंप दिया गया है।


