मध्यप्रदेश

अशोकनगर विधायक ने भ्रमण कर मेडिसिन किट एवं आयुर्वेदिक काढ़ा आमजन तक पहुंचाया

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

कोरोना महामारी के इस कठिन समय मे जनसेवा के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा ही संगठन अभियान-2 के अंतर्गत विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने रविवार को वार्ड क्रमांक 21 में आयुर्वेदिक काढ़ा एवं मेडिसिन किट वितरित की, इस दौरान सभी वार्ड वासियों की स्क्रीनिंग की गई। विधायक ने वार्डवासियों ने अपील की है कि किसी को भी कोरोना जैसे लक्षण हो तो वह तुरंत अपनी जांच करवाएं ओर डॉक्टर की सलाह पर हमारे द्वारा दी जा रही किट ले, अगर आप तुरंत मेडिसिन लेना शुरू कर देते है तो संक्रमण बढऩे का खतरा नही होगा और आप जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। उन्होंने कहा जो स्वस्थ है वह प्रत्येक दिन आयुर्वेदिक काढ़ा पिये जिससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ेगी ही ओर खांसी जुखाम व बुखार से राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
Close
Close