मध्यप्रदेश

अशोकनगर। 10 मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

प्रतिदिन 100 से अधिक संक्रमित मिलने पर कलेक्टर ने दिये आदेश

अशोकनगर संवाददाता- ओमप्रकाश रघुवंशी

 

अशोकनगर। अशोकनगर में कर्फ्यू लगने के बाद भी कोरोना मामलों में कमी नहीं आई है। अभी भी प्रतिदिन करीब 100 करोनो संक्रमित सामने आ रहे हैं साथ ही, वर्तमान में जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 758 है तथा यह संख्या प्रतिदिन तेजी से बढ़ती जा रही है। कोरोना की इस रफ्तार को देखते हुए कलेक्टर अभय वर्मा ने अब कोरोना कर्फ्यू को 10 मई तक बढ़ा दिया है। यह निर्णय बीते बुधवार को आयोजित हुई जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक के बाद कलेक्टर द्वारा लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close