ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

आरोन । भाजपा ने किया संगोष्ठी कार्यक्रम।

दिलीप ओझा की रिपोर्ट

 

आरोन –  भारतीय जनता पार्टी के मंडल आरोन ने किया संगोष्ठी का कार्यक्रम जिसमें मंडल के अनेक कार्यकर्ता रहे उपस्थित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री ओमप्रकाश बेदेल ने बताया चीन ने जब कोरोना को जन्म दिया जिससे अनेक देश के नागरिकों को अपनी जान गवानी पड़ी थी उसी समय हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने जिस प्रकार शिकागो सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद जी ने विश्व को धर्म की महत्ता समझाई थी उसी प्रकार मोदी जी ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए हमें सचेत किया था। ताली, थाली, प्रकाश की ऊर्जा 2 गज की दूरी मास्क की जरूरत एवं हाथों को साबुन से धोना लॉक डाउन का पालन करना, ऐसे सब नियमों को बताते हुए हमारी जान की रक्षा मोदी जी ने की, और देश की जनता ने मन से उन पर पूर्ण विश्वास किया और आगे भी उन पर देश की जनता विश्वास करती रहेगी। और तीसरी लहर से निपटने के लिए अधिक से अधिक वैक्सीन जनता को निशुल्क लगवाई जा रही है। अतः जनता को मोदी जी पर पूरा विश्वास है। साथ में मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा ने कहा मोदी जी युग दृष्टा है वह देश के लिए ही नहीं अपितु विदेश की जनता की भी चिंता करते हैं । हमारे देश की जनता तो उन पर जी जान से विश्वास करती है, और मोदी जी को महापुरुषों में पहचाने जाने वाली आत्मा के रूप में विदेशों में पहचान मिली है हम सबको मोदी जी पर गर्व है। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में ओमप्रकाश बेदेल जी कार्यक्रम प्रभारी कपिल परिहार ने आभार व्यक्त किया , साथ में लाखन सिंह धाकड़ ने कार्यक्रम संचालन किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता मंडल उपाध्यक्ष कुलदीप रघुवंशी, देवेंद्र सिंह हल्के नेताजी, वरिष्ठ कार्यकर्ता हरि सिंह रघुवंशी, राजेंद्र दुबे वकील साहब, मंडल मंत्री रविशंकर सेन, छगन लाल जी तिवारी, डॉ राजीव कुशवाहा, मंडल उपाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, रामबाबू पाल, सोनू पाल, स्वस्थ सेवक प्रभारी विकास शर्मा, सीताराम यादव, डॉक्टर युवराज शर्मा, हरिओम सेजी, विशाल सोनी, दिलीप ओझा, शिवनारायण धाकड़, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close