आरोन।नियमित योग अभ्यास से होता है स्वस्थ्य शरीर का निर्माण यूथ केन डू वेलफेयर सोसायटी आरोन द्वारा योगा पर आधारित आॅनलाईन वेबिनार आयोजित किया गया।

आरोन से दिलीप ओझा की रिपोर्ट
इस वेबिनार का मुख्य उद्देष्य हमारे समाज को योगा के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में मध्यप्रदेष सहित विभिन्न प्रदेषों के षिक्षाविद, विद्यार्थी एवं समाजसेवियों ने अपनी आॅनलाईन उपस्थिति दर्ज कराकर इस योग कार्यक्रम का लाभ लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अतुल पर्वत चेयरमैन पर्वत फाउन्डेषन छत्तीसगढ़ उपस्थित हुए। इस वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमति रितु कटारिया चेयरमैन परिवर्तन एक प्रयास गुरूग्राम हरियाणा एवं डाॅ. सोनेष पूनिया क्रीड़ा अधिकारी जीवाजी विष्वविद्यालय ग्वालियर ने अपने व्याख्यानों के माध्यम से योगा पर विषेष मार्गदर्षन प्रदान किया। वेबिनार में श्रीमति रितु कटारिया ने बताया कि योग को जीवन का एक अभिन्न अंग बना लेना चाहिए जिससे शरीर स्वस्थ्य होने के साथ-साथ विचारों में शुद्धता आती है। कोरोना महामारी में लोगों ने यह महसूस किया कि योग न केवल उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है अपितु मानसिक बल भी प्रदान करती है। इसी क्रम में डाॅ. सोनेष पूनिया ने बताया कि जीवन बीमा कराने से जीवन की रक्षा हो न हो लेकिन योग करने से हम अपने शरीर की रक्षा कर सकते हैं। योग हर रोग को जड़ से खत्म करने में हमारी सहायता करता है। योग करने से हमारे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम समन्वयक एवं यूथ केन डू वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुनील सोनी ने मुख्य अतिथि, मुख्य वक्ता एवं सभी श्रोताओं का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने अपना बहुमूल्य समय उपलब्ध कराकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। श्री सुनील सोनी ने यह भी कहा कि केवल 21 जून को एक ही दिन योग करने से शरीर स्वस्थ नहीं हो सकता है इसके लिए हमें प्रतिदिन योग करना जरूरी है। कोरोना संक्रमण के दौरान हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है हम इस समस्या से आज नहीं तो कल बाहर जरूर निकलेंगे लेकिन आगे फिर इस तरह की कोई और समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए लापरवाही न करते हुए जागरूकता बहुत जरूरी है। हम सभी 21 जून को हमारे परिवार एवं समाज के साथ योगाभ्यास जरूर करें एवं उन्हें नियमित योग करने के लिए भी प्रेरित करें। कार्यक्रम का संचालन शेखर व्यास द्वारा बहुत ही उत्साह पूर्वक किया गया। इस वेबिनार में तकनीकि सहयोग दिलीप औझा द्वारा किया एवं यूथ केन डू वेलफेयर सोसायटी के सभी सदस्यों ने विषेष भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।



