ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश
इंदौर मुनमुन पर आक्रोश

रिपोर्टर : सतीश शर्मा, इन्दौर
9806811884
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबिता के किरदार से फेमस हुई टीवी एक्ट्रैस मुनमुन दत्ता की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मुनमुन दत्ता के खिलाफ इंदौर में एफआईआर दर्ज करने की मांग उठने लगी हैं। ये मामला उनके एक वीडियो को लेकर है, जिसमे उन्होंने जातिगत शब्दों का इस्तेमाल किया था।
वीओ – उनके इस वीडियो पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था, जिसके बाद एक पोस्ट कर बबिता यानी मुनमुन ने माफी भी मांगी थी, लेकिन उनके खिलाफ वाल्मीकि समाज की भावनाएं आहत करने को लेकर विरोध है और अलग-अलग हिस्सों से उनकी गिरफ्तारी की मांग हो रही है। इंदौर में भी वाल्मीकि समाज के लोगों ने गिरफ्तारी की मांग की।
इस मामले में स्थानीय वाल्मीकि समाज के लोगों ने अभिनेत्री के खिलाफ ज्ञापन देकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।


