इंदौर। समाज सेवी आ रहे आगे, जरूरतमंद लोगों के लिए, ऑक्सीजन मशीन कर रहे दान


इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
इंदौर शहर सेवा और सहयोग के नाम से अपनी पहचान कायम बनाए हुए हैं कोरोना संक्रमण के इस दौर में शहर में ऑक्सीजन की कमी निरंतर जारी है, इसे दूर करने के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सेवाभावी संस्थाओं को प्रदान किए जा रहे हैं और आगामी दिनों में पता है मरीजों के लिए निशुल्क कई प्रकल्प शुरू करने का समाज सेवियों कि योजनाएं हैइन्दौर शहर के पश्चिम क्षेत्र कैट रोड चौराहे स्थित सुदर्शन चिकित्सा सेवा संस्थान पर रामदयाल फरकिया बरखेड़ा परिवार ने असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मुहैया कराया, संस्थान के डॉ तेजस पोरवाल ने बताया कि संस्था क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को निशुल्क ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराएगा। डॉक्टर पोरवाल ने यह भी बताया कि उन के माध्यम से शहर के किसी भी लेब आधे दामों पर जांचें की जाती हैं, कोरोना संक्रमण के दौर में जरूरतमंद हर मरीज के सेवा की जाएगी इसके लिए संस्थान एवं यहां के डॉक्टर समर्पित रहेंगे। जहा पारंपरिक पूजन अर्चन के बाद ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को अन्नपूर्णा क्षेत्र में जरूरतमंद संक्रमित व्यक्ति को निशुल्क मुहैया कराया गया, आगे भी संस्थान को जो वस्तुएं इस दौरान प्राप्त होंगी वह निशुल्क मुहैया कराएंगे इस अवसर पर आर एस एस के विभाग सहकारवाह पवन तिवारी, लोकतंत्र सेनानी एवं वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश फरकीया, रामेश्वरम जिला संघचालक कमलेश बाजपेई, समाजसेवी घनश्याम पोरवाल, विद्यार्थी परिषद से अंकुर हार्डिया आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे, सभी ने क्षेत्रवासियों के संघर्ष के दौर में सेवा का संकल्प को पुनः दोहराया और आने वाले दिनों में जरूरत के संसाधन जुटाकर स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने के लिए कटिबद्ध भी सुनिश्चित की। बताना चाहेंगे कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों की संख्या और अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जाने जा रही है ऐसे में समाजसेवी संस्था आगे आ रही है और ऑक्सीजन कटर मशीने जरूरतमंद लोगों को वितरित कर रही है।


