इंदौर।कोरोना के कहर में इन्दौर जिले के सांवेर को मिला कोविड सेंटर, मंत्री तुलसी सिलावट ने किया कोविड सेंटर का शुभारंभ
शासकीय महाविद्यालय में 120 पलंग के सेंटर में 60 पलंग लगे

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
इंदौर। कोरोना संक्रमितो के उपचार के लिए सांवेर नगर में शासकीय महाविद्यालय कैंपस में शनिवार को 120 पलंग के कोविड आइसोलेशन सेंटर का शुभारंभ हुआ, जहां 60 पलंग पहले चरण में लगा दिए गए है, चिकित्सकों की मौजूदगी में मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इस कोविड सेंटर का शुभारंभ किया।
कोरोना महामारी इन दिनों पूरे जिले में जमकर पैर पसार रही है ऐसे में शासन और प्रशासन के लोग लगातार प्रयासरत है, कि कोरोना की चैन को ब्रेक किया जाए और संक्रमितो का उचित उपचार हो, सांवेर क्षेत्र के बाशिंदों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रदेशके मंत्री तुलसीराम सिलावट की पहल से सांवेर नगर स्थित शासकीय महाविद्यालय में शनिवार को आखिर में को कोविड सेंटर का शुभारंभ चिकित्सकों की टीम व कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में मंत्री सिलावट के कर कमलों द्वारा किया गया। अब सांवेर व आसपास के ग्रामीण इलाकों के कोरोना संक्रमितो को इंदौर या इधर उधर भागना नही पड़ेगा। सेंटर के सुभारम्भ के दौरान मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि हम सब को एक सूत्र में बंधकर एक दूसरे की सेवा करना है, ताकि इस कोरोना महामारी में सभी को मदद मिल सके,और हम यह
जंग जीत जाएं, वही सिलावट बोले की सांवेर में क्षेत्रवासियों के लिए कोविड आइसोलेशन सेंटर का शुभारंभ शनिवार को उनके द्वारा किया गया, जहां 120 पलंग का यह कोबिड सेंटर है, जिसमें पहले चरण में 60 बिस्तर और आगामी समय में 60 पलंग और लगा दिए जाएंगे ।
फीवर क्लिनिक से चिकित्सक करेंगे ,भर्ती के लिए मरीजों का चयन
कोविड केयर सेण्टर में प्रथम चरण में 60 और द्वितीय चरण में 60 कोविड के asymptomatic रोगियों का उपचार किया जाएगा।
कोविड सेण्टर में भर्ती करने हेतु प्रत्येक फीवर क्लीनिक जैसे पीएचसी पालिया,चंद्रावतीगंज, कुडाना,शिप्रा,डकाच्या और सीएचसी साँवेर के इंचार्ज डॉक्टर द्वारा रोगियों का चयन किया जाएगा। इस प्रकार चयनित रोगियों को शासकीय एम्बुलेन्स के माध्यम से कोविड केयर सेण्टर में लाकर एडमिट किया जाएगा।किसी भी पेशेंट को किसी सीधे कोविड केयर सेण्टर में एडमिट नहीं किया जाएगा एवं गम्भीर पेशेंट को भी कोविड केयर सेण्टर में एडमिट नहीं किया जाएगा।कोविड केयर सेण्टर में asymptomatic अर्थात बिना लक्षण वाले पॉजिटिव पेशेंट को रखा जाएगा।
1 मई को साँवेर कोविड केयर सेण्टर में विभिन्न phc से 5 पुरुष और 1 महिला asymptomatic रोगी को भर्ती किया गया है।
Asymptomatic अर्थात बिना लक्षण वाले पेशेंट को कोविड केयर सेण्टर में रख कर इलाज किया जाना इसलिए महत्वपूर्ण होता है क्योंकि कोई लक्षण न होने की वजह से होने वाली लापरवाही के कारण अनजाने में पेशेंट समय पर जांच नहीं कराते, आइसोलेशन में नही रहते, समय पर दवा नहीं लेते है और समय पर हेल्दी खाना नहीं खाते और इस प्रकार विलम्ब होने से केस बिगड़ता है साथ ही लक्षण न होने के कारण संक्रमण अन्य व्यक्तियों में भी फैलता है।
उपचार हेतु सेण्टर पर 24×7 डॉक्टर और नर्स की उपलब्धता रहेगी।
कोविड पेशेंट को डॉक्टर की निगरानी में समय पर निशुल्क दवा दी जाएंगी।एडमिट किसी रोगी का स्वास्थ्य खराब होने पर ऑक्सीजन प्रदाय कर इंदौर स्थित कोविड हॉस्पिटल में शिफ्ट कराया जाएगा। माननीय मंत्री जी द्वारा सेण्टर को 7 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदाय किये गए है एवं 25 ऑक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था करवाई गई है।
साथ ही प्रतिदिन रोगी को सुबह चाय-बिस्कुट/काढ़ा,नाश्ता, दोपहर का खाना, शाम को चाय/काढ़ा और रात का खाना निशुल्क प्रदाय किया जाएगा। सुबह से शाम तक दिए जाने वाले खाद्य सामग्री में प्रोटीन डाइट का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
सेण्टर में सभी रोगियों को सुबह और शाम 2 बार भाप दी जाएगी। इसी तरह 2 बार हल्दी,नमक के गुनगुने पानी से गरारे कराए जाएंगे।रोगियों को सुबह योग प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ करने के प्रयास किये जा रहे है।
माननीय मंत्री जी द्वारा आयुष विभाग से रोगियों को प्रदाय किये जाने हेतु 6000 काढ़े के पैकेट एवं वातावरण का तापमान बनाएं रखने हेतु 10 कूलर उपलब्ध करवाए है।सेण्टर में रोगियों के मनोरंजन हेतु प्रत्येक कक्ष/हाल में TV लगाए गए है।
कोविड सेंटर के शुभारंभ पर यह लोग रहे मौजूद
कोविड सेंटर के सुभारम्भ के अवसर पर सावेर अनुविभागीय अधिकारी रविश श्रीवास्तव, तहसीलदार तपिश पांडे, sdop संदीप दीक्षित, BMO आदित्य चोरसिया , भाजपा नेता भारतसिह चोहान, दिलीप चोधरी, सुमेरसिह सोलंकी,संदीप चंगैडिया,सुभाष जैन सहित कई लोग मौजूद रहे।



