इंदौर।जनप्रतिनिधियों ने किया चाचा नेहरू अस्पताल का दौरा बेड की कमी दूर करने की कही बात कोरोना काल मे लोग अस्पतालो में पलंग नही होने से है परेशान

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
इंदौर के चाचा नेहरू अस्पताल पहुंचे सांसद मंत्री वह विधायक जहां पेट की कमी व अन्य सुविधाओं को लेकर जायजा लिया गया, मंत्री तुलसी सिलावट ने बेड की कमी जल्द दूर करने की बात कही
कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के कारण इन्दौर शहर में बीएड,ऑक्सीजन, इंजेक्शन की कमी सहित कई तरह की परेशानी लोगो को आ रही है, ऐसे में मंन्त्री तुलसी सिलावट ,सांसद व विधायक ने शनिवार दोपहर को चाचा नेहरू हॉस्पिटल का दौरा किया। शहर मे लगातार बेड की कमी दूर करने के लिए अधिकारी और जनप्रतिनिधि लगातार कोशिश कर रहे हैं, इसी के चलते शनिवार को मंत्री तुलसी सिलावट सांसद शंकर लालवानी, विधायक आकाश विजयवर्गीय, महेंद्र हार्डिया व अन्य नेताओं ने चाचा नेहरू अस्पताल और my अस्पताल का दौरा किया, जहा कलेक्टर मनीष सिंह भी मौजूद रहे, जिसमें सो बेड कोविड के लिए आरक्षित किए गए , जिसमें से आईसीयू बेड 20 रहेंगे, एसडीओ बेड 40 रहेंगे और ऑक्सीजन बेड 40 रहेंगे। पांचवें और छठे फ्लोर पर यह व्यवस्था की गई है। संभवतः यह बेड सोमवार या मंगलवार से उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है । चाचा नेहरू पर भी विचार किया जा रहा है सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं और बच्चों के लिए भी व्यवस्थाएं करने की बात कही गई है। क्योंकि बच्चे ही आने वाले भविष्य है।


