इंदौर।दंत चिकित्सा महाविद्यालय में बना वैक्सीनेशन सेंटर
18 से 45 वर्ष के लोगों को लग रही कोरोना से बचाव की वैक्सीन

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
युवा जन ले रहे बढ़-चढ़कर हिस्सा, लगवा रहे वैक्सीन
कोरोना महामारी से बचाव के लिए इन दिनों कई स्थानों पर कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा रही है जा इसी क्रम में एमवाई के सामने शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय में कोविड-19 की रोकथाम हेतु वैक्सीनेशन केंद्र का शुभारंभ किया गया। जहां युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
18 वर्ष से 45 तक की आयु वाले लोगों को इस केंद्र पर कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा रही है चाहा भारतीय दंत परिषद नई दिल्ली के नामांकित अध्यक्ष डॉक्टर अशोक खंडेलवाल,डॉ संजय दीक्षित, डॉक्टर देशराज जैन, डॉ तरुण पथ्रोड,डॉ विलास नेवासकर , डॉ अमित रावत सहित कई लोग इस दौरान दंत महाविद्यालय में टीकाकरण केंद्र शुभारम पर मौजूद रहे, जहां कहीं अतिथियों ने मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। दंत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर देशराज जैन ने इस दौरान कहा कि इस महामारी से निपटने के लिए सभी को वैक्सीन लगवाना आवश्यक है इसी तारतम्य में दंत महाविद्यालय में गुरुवार को वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया जहां बड़ी संख्या में लोगों ने व्यक्ति लगवाई है।


