अपराधताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

इकलेरा (तहसील पचोर)। गीली लकड़िय़ो से भरी ट्रैक्टर-ट्राली सहित जेसीबी पकड़ी।

संजय बना की रिपोर्ट

 

रात्रि को मुखबिर की सूचना पर नायब तहसीलदार टप्पा तलेन सौरव शर्मा एवं पुलिस थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती पुलिस चौकी प्रभारी मोहर सिंह पुलिस बल के मुखबिर की बताई जगह पर दबिश दी। दबिश के दौरान वहां पर एक जेसीपी और एक ट्रैक्टर गीली लकड़ी से भरा हुआ पाया गया। जिसको मौके से जप्त कर तलेन थाना लाया गया। उक्त व्यक्ति से पूछताछ के दौरान सही संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दिए गए और आरा मशीन के लाइसेंस कागजात और लकड़ी काटने की परमिशन कागज नहीं पाए गए तो न्यायलय को सही साक्ष्य नहीं दे पाया तो न्यायलय के द्वारा  उचित से उचित कार्रवाई की जाएगी और पत्रकारों के पूछने पर नायब तहसीलदार ने संतुष्टि पूर्वक जवाब देते हुए कहा कि मैं पटवारी जी से बात कर के सारे मामले को संज्ञान में लेकर जितना प्रयास हो सके इन भूमाफिया को छोड़ा नहीं जाएगा। उचित से उचित कार्यवाही की जाएगी। गनी खा मंसूरी इकलेरा की आरा मशीन से गीली लकड़ी से भरा ट्रैक्टर जप्त किया। ट्रैक्टर में नंबर भी नहीं है और जो जेसीपी जब्ती की गई है उसके भी नंबर नहीं है उक्त व्यक्ति से ट्रैक्टर जेसीबी के डाक्यूमेंट्स मंगवाए गए हैं और जांच के दौरान जो भी वैधानिक कार्यवाही होगी की जाएगी कार्यवाही में नायब तहसीलदार तलेन थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close